this bihar company will launch IPO soon check all details बिहार की इस सरकारी कंपनी का आएगा IPO, अधिकारी ने किया कंफर्म, NSE में होगी लिस्टिंग!, Business Hindi News - Hindustan
More

बिहार की इस सरकारी कंपनी का आएगा IPO, अधिकारी ने किया कंफर्म, NSE में होगी लिस्टिंग!

IPO News: एक सीनियर अधिकारी बिहार सरकार के पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आईपीओ लाने की पुष्टि की है। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बिहार एनर्जी सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने कहा, “हम अपनी ट्रांसमिशन कंपनी की लिस्टिंग की तैयारी में हैं।”

Sun, 29 March 2026 01:06 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार की इस सरकारी कंपनी का आएगा IPO, अधिकारी ने किया कंफर्म, NSE में होगी लिस्टिंग!

IPO News: बिहार की सरकारी कंपनी का आईपीओ आने वाले दिनों में आ सकता है। पीटीआई की रिपोर्ट में एक सीनियर अधिकारी बिहार सरकार के पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आईपीओ लाने की पुष्टि की है। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बिहार एनर्जी सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने कहा, “हम अपनी ट्रांसमिशन कंपनी की लिस्टिंग की तैयारी में हैं।”

इस आईपीओ को लेकर मर्चेंट बैंकर्स के साथ बातचीत हो गई है। बता दें, बिहार स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड राज्य की पहली लिस्ट होने वाली कंपनी हो जाएगी। कंपनी की लिस्टिंग एनएसई में हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक कर लें अपने शहर का रेट

क्या हो आईपीओ का साइज?

मनोज कुमार सिंह ने कहा मर्चेंट बैंकर्स की नियुक्ति के बाद आईपीओ के साइज को लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘एक बार जब वो ऑनबोर्ड आ जाएंगे। तब हमें आईपीओ की प्रक्रिया और मार्केट से कितना जुटाया जा सकता है इसको लेकर गाइड करेंगे।” उनका कहना है कि किसी भी प्रॉफिट बनाने वाली कंपनी का अगला कदम ही लिस्टिंग है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 दिन में सोने का रेट 13494 गिरा, चांदी भी हुई सस्ती, चेक करें दाम

मनोज कुमार ने कहा, “हमारी ट्रांसमिशन कंपनी पिछले एक दशक से लगातार प्रॉफिट बना रही है। हम चाहते हैं कि पब्लिक भी इस ग्रोथ का हिस्सा बने।” आईपीओ से जुटाए पैसा का उपयोग कंपनी बिहार में अपने विस्तार के लिए करेगी। इससे नेटवर्क क्षमता, इंफ्रा स्टेट ट्रांसमिशन कॉरिडोर और अधिक पॉवर लोड की क्षमता में इजाफा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा; इन पंप पर देनी होगी अधिक कीमत

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय 1968 करोड़ रुपये थी। टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का प्रॉफिट तब 286 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, इस सरकारी कंपनी का आईपीओ कब तक आएगा अभी इसको लेकर सीनियर अधिकारी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,