NSE IPO Updates GMP Reached 2075 rupee reports a wait is going to over इस चर्चित IPO का GMP पहुंचा 2075 रुपये, क्या जल्द खत्म होगा निवेशकों का 10 साल का इंतजार?, Business Hindi News - Hindustan
More

इस चर्चित IPO का GMP पहुंचा 2075 रुपये, क्या जल्द खत्म होगा निवेशकों का 10 साल का इंतजार?

NSE IPO Updates: निवेशक एनएसई के आईपीओ का काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। आईपीओ की तरफ कंपनी ने एक और कदम बढ़ा दिया है। जिसके बाद से लग रहा है कि आने वाले समय में यह दस्तक दे सकता है।

Sun, 15 Feb 2026 01:59 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस चर्चित IPO का GMP पहुंचा 2075 रुपये, क्या जल्द खत्म होगा निवेशकों का 10 साल का इंतजार?

NSE IPO Updates: निवेशक एनएसई के आईपीओ का काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। आईपीओ की तरफ कंपनी ने एक और कदम बढ़ा दिया है। जिसके बाद से लग रहा है कि आने वाले समय में यह दस्तक दे सकता है।

क्या आया है नया अपडेट

एनएसई ने 12 फरवरी को आईपीओ के लिए Rothschild को स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है। Rothschild के पास आईपीओ की प्रक्रिया को देखने की जिम्मेदारी होगी। यह नियुक्ति दर्शाता है कि आने वाले समय में कंपनी का आईपीओ लॉन्च हो सकता है। एनएसई ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि Rothschild का चयन कई प्रक्रियाओं के बाद किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा

इसी महीने एनएसई के बोर्ड ने आईपीओ के जरिए ऑफर फार सेल की मंजूरी दे दी थी। जोकि दर्शाता है कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए घटाने जा रहे हैं।

2016 में शुरू हुई थी चर्चा

एनएसई के आईपीओ की चर्चा पहली बार 2016 में शुरू हुई थी। लेकिन कानूनी दांव पेंच और अप्रूवल की वजह से एनएसई आईपीओ की मंजूरी मिलने में देर हो गई। निवेशक इस आईपीओ से जुडी हर एक हलचल पर निगाह बनाए हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18857% का रिटर्न, कंपनी ने किया 1 पर 2 शेयर बोनस का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय

ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है आईपीओ

एनएसई के आईपीओ को लेकर अनलिस्टेड मार्केट में काफी हलचल है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में एनएसई के शेयर 2075 रुपये के लेवल पर हैं। एक समय यह 1624 रुपये में थे। बता दें, ग्रे मार्केट में एनएसई का आईपीओ 2400 रुपये के स्तर तक गया है।

अनलिस्टेड मार्केट प्राइस के हिसाब से कंपनी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है। यह देश की सबसे कीमती वित्तीय संस्थाओं में एक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, 1600 करोड़ रुपये की कमाई, ICC को होगा जमकर फायदा

1992 में NSE की हुई थी स्थापना

नेशलन स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना 1992 में हुई थी। भारतीय शेयर बाजार का अहम प्लेयर एनएसई है। हालांकि, जब सेबी की तरफ से आईपीओ के लिए फाइनल मंजूरी नहीं मिल जाती है तब तक एनएसई आईपीओ की टाइमलाइन कंफर्म नहीं की जा सकती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। किसी भी आईपीओ के जीएमपी में तेजी के साथ बदलाव होता है। ऐसे में इन्वेस्टमेंट से पहले कंपनी की स्थितियों को ठीक से खंगाल लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,