FPI Invested 19675 crore rupee in indian stock market घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी, FPI ने डाले ₹19675 करोड़, Business Hindi News - Hindustan
More

घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी, FPI ने डाले ₹19675 करोड़

FPI Investment: अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले दो सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 19,675 करोड़ रुपये डाले हैं। घरेलू शेयर बाजार के लिए यह अच्छी खबर है।

Sun, 15 Feb 2026 04:09 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी, FPI ने डाले ₹19675 करोड़

FPI Investment: अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले दो सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 19,675 करोड़ रुपये डाले हैं। घरेलू शेयर बाजार के लिए यह अच्छी खबर है।

लगातार हो रही थी निकासी

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई का यह प्रवाह लगातार तीन माह की भारी बिकवाली के बाद हुआ है। एफपीआई ने जनवरी में भारतीय शेयर बाजार से 35,962 करोड़ रुपये, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपये और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपये निकाले थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रहेगा जारी? IT कंपनियों पर रहेगी नजर

2025 में 1.66 लाख करोड़ रुपये की हुई थी निकासी

कुल मिलाकर, 2025 में, एफपीआई ने भारतीय शेयरों से नेट रूप से 1.66 लाख करोड़ रुपये (18.9 अरब डॉलर) की निकासी की है। यह एफपीआई के प्रवाह की दृष्टि से सबसे खराब वर्षों में रहा है।आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने इस महीने (13 फरवरी तक) शेयरों में 19,675 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

एक्सपर्ट्स क्या सलाह दे रहे हैं?

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के मैनेजमेंट हेड-रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि हाल की खरीदारी को वैश्विक वृहद चिंताओं में कमी, खासकर अमेरिका के नरम महंगाई आंकड़ों से समर्थन मिला है। इससे उन की भारत समेत उभरते बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बेहतर हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को इस मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों में दिख सकती है गिरावट?

इसी तरह की राय जताते हुए एंजेल वन के वरिष्ठ बुनियादी एक्सपर्ट वकारजावेद खान ने कहा कि यह प्रवाह अमेरिका-भारत व्यापार करार, समर्थन देने वाले 2026-27 के आम बजट और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं में कमी की वजह से देखने को मिला है।

फरवरी में 11 सत्रों में हुई खरीदारी

एफपीआई फरवरी माह के 11 कारोबारी सत्रों में से सात में शुद्ध खरीदार रहे और चार सत्रों में बिकवाल रहे। इसके बावजूद आंकड़ों से पता चलता है कि एफपीआई ने इस महीने शुद्ध रूप से 1,374 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस चर्चित IPO का GMP पहुंचा 2075 रुपये, क्या जल्द खत्म होगा निवेशकों का इंतजार?

इसकी वजह यह है कि 13 फरवरी को निफ्टी में 336 अंक की गिरावट के दौरान एफपीआई ने 7,395 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस सप्ताह 'एंथ्रोपिक झटके' की वजह से आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,