Reliance Infrastructure Ltd net profit falls in march quarter new CEO and CFO appoint अनिल अंबानी की इस कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट, खर्च बढ़ा; नया CEO और CFO नियुक्त, Business Hindi News - Hindustan
More

अनिल अंबानी की इस कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट, खर्च बढ़ा; नया CEO और CFO नियुक्त

Reliance Infrastructure Ltd Share price: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट आई है। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 918 करोड़ रुपये रहा था। 

Sun, 24 May 2026 03:21 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
अनिल अंबानी की इस कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट, खर्च बढ़ा; नया CEO और CFO नियुक्त

Reliance Infrastructure Ltd Share price: अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में घटकर 918.07 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने इसके पीछे बढ़ते खर्चों को प्रमुख कारण बताया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4,387.08 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की 2 कंपनियां सोमवार को ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड

कंपनी की आय में भी गिरावट

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल इनकम भी घटकर 4,154.34 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,268.05 करोड़ रुपये थी। वहीं, कुल खर्च बढ़कर 5,419.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,827.97 करोड़ रुपये था।

बिजली खरीद में इजाफा

इस दौरान बिजली खरीद लागत में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। जनवरी-मार्च तिमाही में बिजली खरीद पर कंपनी का खर्च बढ़कर 3,285.68 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2,739.62 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जारी तेजी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम

पूरे वित्त वर्ष में कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर 2,900.23 करोड़ रुपये रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 4,937.52 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की आय भी घटकर 20,862.03 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 23,999.29 करोड़ रुपये थी।

कंपनी को मिला नया सीईओ

इस बीच, कंपनी ने नेतृत्व स्तर पर बदलाव की घोषणा भी की है। कंपनी ने विजेश बाबू थोता को 23 मई से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। इससे पहले वह कंपनी में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) थे। साथ ही, आशीष चतुर्वेदी को नया सीएफओ नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC सहित 3 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, आपका है किसी पर दांव

रिलायंस इंफ्रास्टक्चर के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

Reliance Infrastructure Ltd के शेयरों में ट्रेडिंग ठप्प है। बीएसई के डाटा के अनुसार आखिरी बार कारोबार 18 मई को हुआ था। उस दिन में भी रिलायंस इंफ्रा के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 67.71 रुपये के स्तर पर आ गया था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 59 प्रतिशत गिर चुका है। बता दें, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों की कीमतों में एक साल में 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

(लाइव हिन्दुस्तान के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,