HG Infra Engineering Ltd Share Price jumped 9 percent today after good news came releated to ganga expressway शेयर बाजार में गिरावट के विपरीत 9% चढ़ा यह इंफ्रा स्टॉक, गंगा एक्सप्रेस से जुड़ी अच्छी खबर का नतीजा, निवेशक गदगद, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में गिरावट के विपरीत 9% चढ़ा यह इंफ्रा स्टॉक, गंगा एक्सप्रेस से जुड़ी अच्छी खबर का नतीजा, निवेशक गदगद

H.G. Infra Engineering Ltd Share Price: आज एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयरों में 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। निवेशक गंगा एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के पूरा होने से खुश दिखाई दे रहे हैं। 

Mon, 8 June 2026 10:41 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार में गिरावट के विपरीत 9% चढ़ा यह इंफ्रा स्टॉक, गंगा एक्सप्रेस से जुड़ी अच्छी खबर का नतीजा, निवेशक गदगद

H.G. Infra Engineering Ltd Share Price: एक तरफ घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ एक स्टॉक है जिसको खरीदने के लिए निवेशकों में होड़ सी मची हुई है। हम बात कर रहे हैं एचजी इंफ्रा की। कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत से अधिक आज सोमवार को उछल गया। इसके पीछे की वजह गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ी एक खबर है। कंपनी को गंगा एक्सप्रेस वे एक सेक्शन का काम मिला था। कंपनी ने यह काम पूरा करना लिया है। उन्हें काम पूरा करने का सर्टिफिकेट भी मिल गया है। बता दें, इस प्रोजक्ट की वैल्यू 4970.99 करोड़ रुपये का था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों को 14 लाख रुपये का एरियर? 8वें वित्त आयोग पर बड़ा अपडेट

9% चढ़ा कंपनी के शेयरों का भाव

आज सोमवार को बीएसई में एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयर 559.95 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 602 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। बता दें, इस कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि अडानी रोड ट्रांसपोर्ट ने उन्हें काम पूरा करने का प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया कि अब यह कॉमर्शियल ऑपरेशंस के लिए फिट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ग्रुप की कंपनियों में 15000 करोड़ रुपये से अधिक की ब्लॉक डील

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को 151.70 किलोमीटर का काम मिला था। कंपनी बदांयू जिले के नागला से हरदोई जिले के उबरिया खुर्द तक काम करना था। यह प्रोजेक्ट अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने दिया था। बता दें, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 820 दिन का समय मिला था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (H.G. Infra Engineering Ltd Share Performance)

बीते एक महीने के दौरान एचजी इंफ्रा के शेयरों की कीमतों में 8.74 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी 6 महीने में कंपनी के शेयरों का दाम 28 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है। वहीं, एक साल में एचजी इंफ्रा के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 10 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। एचजी इंफ्रा का 52 वीक हाई 1143.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 430.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3737 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में इस हफ्ते बदलेगी निवेशकों की तकदीर? या जारी रहेगी गिरावट

दो साल में एचजी इंफ्रा के शेयरों की कीमतों में 62 प्रतिशत और तीन साल में 38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, 5 साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 35 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,