Rekha Jhunjhunwala sold 14523200 share of this tata group company रेखा झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, बेच दिए 14523200 शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

रेखा झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, बेच दिए 14523200 शेयर

चर्चित निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) ने टाटा ग्रुप की एक कंपनी में अपनी होल्डिंग को घटाया है। हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप के होटल्स इंडियन होटल्स की। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान रेखा झुनझुनवाला ने शेयरों को बेचा है।

Mon, 26 Jan 2026 03:28 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रेखा झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, बेच दिए 14523200 शेयर

चर्चित निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) ने टाटा ग्रुप की एक कंपनी में अपनी होल्डिंग को घटाया है। हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप के होटल्स इंडियन होटल्स की। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान रेखा झुनझुनवाला ने शेयरों को बेचा है।

कितने शेयरों को रेखा झुनझुनवाला ने बेचा है?

बीएसई में उपलब्ध डाटा के अनुसार रेखा झुनझुनवाला ने दिसंबर तिमाही के दौरान 14523200 शेयर बेचा है। जोकि कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 1.02 प्रतिशत के बराबर है। इस बिक्री के बाद झुनझुनवाला के पास टाटा ग्रुप की इस कंपनी के 14287765 शेयर रह गए हैं। उनकी कंपनी में एक प्रतिशत हिस्सेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q3 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 52 वीक हाई पर पहुंचा, एक्सपर्ट बुलिश

टाटा ग्रुप की इन कंपनियों में भी हिस्सेदारी

रेखा झुनझुनवाला के पास इंडियन होटल्स के अलावा टाटा ग्रुप के कुछ अन्य कंपनियों के भी शेयर हैं। टाटा मोटर्स सीवी, टाटा मोटर्स पीवी, टाटा कम्युनिकेशंस और टाइटन में भी रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी है।

मौजूदा समय में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 27 कंपनियों में है। उनकी कुल नेट वर्थ 45023 करोड़ रुपये अधिक से का है।

शेयर बाजार में इंडियन होटल्स की क्या स्थिति?

पिछले एक साल से टाटा ग्रुप का यह स्टॉक संघर्ष कर रहा है। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में इंडियन होटल्स के शेयरों का भाव 16 प्रतिशत गिरा है।

कंपनी का 52 वीक हाई 858.85 रुपये और 52 वीक लो लेवल 638 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 91 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरत्न कंपनी को मिला रक्षा मंत्रालय से 1407145056 रुपये का काम

लॉन्ग टर्म में कैसा रहा है प्रदर्शन?

बीते दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 116 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 443 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,