Q3 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 52 वीक हाई पर पहुंचा, कंपनी के शेयरों को लेकर एक्सपर्ट बुलिश
Stock in Focus: शुक्रवार को जब बाजार में भारी बिकवाली का दौर जारी था तब बजाज कंज्यूमर (Bajaj Consumer Care Ltd) के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही थी। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गए।

Stock in Focus: शुक्रवार को जब बाजार में भारी बिकवाली का दौर जारी था तब बजाज कंज्यूमर (Bajaj Consumer Care Ltd) के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही थी। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गए। इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजों को माना जा रहा है। बता दें, बजाज कंज्यूमर ने 22 जनवरी को तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था।
20% उछला था शेयर
बजाज कंज्यूमर के शेयर शुक्रवार को 20 प्रतिशत की उछाल के बाद एक वक्त पर 320 रुपये के स्तर पर चले गए थे। कंपनी के शेयरों का यह 52 वीक हाई है। हालांकिं, क्लोजिंग के समय यह स्टॉक मुनाफावसूली का शिकार हो गया। जिसकी वजह से बीएसई में 3.16 प्रतिशत की तेजी के साथ यह स्टॉक 306.45 रुपये के स्तर पर था।
कंपनी के नेट प्रॉफिट में 83% का इजाफा
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बजाज कंज्यूमर ने बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान 46.37 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 83 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में बजाज कंज्यूमर का नेट प्रॉफिट 25.31 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी के रेवन्यू की बात करें तो सालाना आधार पर यह 30.57 प्रतिशत बढ़ा है। तीसरी तिमाही में बजाज कंज्यूमर का रेवन्यू 306.90 करोड़ रुपये रहा था।
एक्सपर्ट्स को उम्मीद 82% बढ़ेगा शेयरों का भाव
ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बजाज कंज्यूमर के शेयरों को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 450 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि 82 प्रतिशत की उछाल की संभावना को दिखाता है।
शेयरों का प्रदर्शन एक साल में कैसा?
स्टॉक मार्केट में भी बजाज कंज्यूमर के शेयरों की स्थिति पिछले एक साल में शानदार रही है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 64 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.56 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।




साइन इन