नवरत्न कंपनी को मिला रक्षा मंत्रालय से 1407145056 रुपये का काम, 3 साल में 157% का रिटर्न
PSU Stock: नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel Corporation of India Ltd) को एक नया वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनको यह वर्क ऑर्डर डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है।

PSU Stock: नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel Corporation of India Ltd) को एक नया वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनको यह वर्क ऑर्डर डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है।
कितना रुपये का मिला है काम?
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से 1407145056 रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम 30 जनवरी 2031 तक पूरा करना है। इस ऑर्डर से पहले कंपनी इसी साल जनवरी के महीने में 12,28,63,142 रुपये का काम मिला था।
शेयरों के स्थिति कैसी?
रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बीएसई में 2.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 328.05 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में इस नवरत्न कंपनी के शेयरों का भाव 16 प्रतिशत गिरा है। इस कंपनी का 52 वीक हाई 478.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 265.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10528 करोड़ रुपये का है।
दो साल में नवरत्न कंपनी के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत लुढ़का है। दो सालों में भले ही कंपनी के शेयर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 157 प्रतिशत की तेजी आई है।
डिविडेंड देने भी में अव्वल है कंपनी
आखिरी बार रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर 4 नवंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया था। बता दें, 2025 में कंपनी तीन बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तीनों बार मिलाकर कंपनी ने 2.85 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया था।
सितंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 72.84 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 27.16 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन