RBL bank share to be in focus on monday after modi gov clear emirates nbd bank proposal विदेशी बैंक की झोली में गया RBL, सरकार की मंजूरी के बाद अब फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

विदेशी बैंक की झोली में गया RBL, सरकार की मंजूरी के बाद अब फोकस में रहेंगे शेयर

सोमवार को प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी बैंक को आरबीएल बैंक में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। 

Sat, 16 May 2026 02:42 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
विदेशी बैंक की झोली में गया RBL, सरकार की मंजूरी के बाद अब फोकस में रहेंगे शेयर

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। इसकी वजह बैंक से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं।

क्या है पॉजिटिव खबर?

दरअसल, वित्त मंत्रालय ने दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी बैंक को आरबीएल बैंक में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इससे देश में करीब 26,850 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से भेजे गए एक पत्र में इस प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 49 प्रतिशत से अधिक और 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी लेने के लिए दी गई है। बता दें कि इस अधिग्रहण सौदे की घोषणा 18 अक्टूबर, 2025 को की गई थी। इसे भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय निवेशों में से एक माना जा रहा है।

इस सौदे के बाद आरबीएल बैंक में इस विदेशी बैंक की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच रह सकती है, जो नियामकीय शर्तों पर निर्भर होगी। लेनदेन के बाद बैंक में विदेशी बैंक की सब्सिडयरी इकाई वाला मॉडल लागू होगा और एमिरेट्स एनबीडी बैंक को प्रवर्तक के रूप में मान्यता मिलेगी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक और प्रतिस्पर्धा आयोग भी इस अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में तो कुछ नहीं… इन देशों ने गजब के बढ़ाए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

बहरहाल, मंजूरी ऐसे समय में मिली है जब पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं। इन दोनों देशों के बीच कई समझौते किए हैं। इसके तहत पेट्रोलियम भंडार, दीर्घकालिक एलपीजी आपूर्ति, रक्षा और जहाजरानी से संबंधित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें अबू धाबी ने भारत में कुल पांच अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का वादा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोल इंडिया की एक और कंपनी का आएगा IPO, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने पेट्रोल पर लिया एक और बड़ा फैसला, 3 रुपये का लगा विंडफॉल टैक्स

इन समझौतों में रणनीतिक रक्षा साझेदारी से संबंधित रूपरेखा भी शामिल है, जो रक्षा औद्योगिक सहयोग, प्रौद्योगिकी साझाकरण, नवाचार और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग पर केंद्रित है। इसके तहत, दोनों देश कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अलावा सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास की संभावनाओं का पता लगाने पर सहमत हुए हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

आरबीएल बैंक के शेयर की बात करें तो 338 रुपये पर है। इस शेयर को लेकर घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल बुलिश है। ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह देते हुए टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस 370 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 349.75 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,