Radhakishan Damani sold 16 lakh shares of Tata Motors Passenger Vehicles stock falls 22 percent राधाकिशन दमानी ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी 16 लाख शेयरों को बेच दिया, 1 साल में 22% लुढ़का शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

राधाकिशन दमानी ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी 16 लाख शेयरों को बेच दिया, 1 साल में 22% लुढ़का शेयर

देश के चर्चित इन्वेस्टर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (Tata Motors Passenger Vehicles) के 16 लाख शेयरों को बेच दिया है। इन शेयरों की कीमत 52 करोड़ रुपये है।

Sat, 14 March 2026 10:52 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
राधाकिशन दमानी ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी 16 लाख शेयरों को बेच दिया, 1 साल में 22% लुढ़का शेयर

देश के चर्चित इन्वेस्टर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (Tata Motors Passenger Vehicles) के 16 लाख शेयरों को बेच दिया है। इन शेयरों की कीमत 52 करोड़ रुपये है। यह बिक्री शुक्रवार को की गई है। शेयरों को ब्लॉक डील के जरिए बेचा गया है। बता दें, राधाकिशन दमानी ( ने 325 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयरों की बिक्री की है। दमानी की तरफ से शेयरों की बिक्री ऐसे समय में की गई है जब स्टॉक मार्केट में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के शेयर संघर्ष कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vodafone-Idea में हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं ये दिग्गज कंपनियां : रिपोर्ट

शुक्रवार को शेयरों में भारी गिरावट

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के शेयर बीएसई में 3.13 प्रतिशत की गिरावट के बाद 314.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कल शुक्रवार को दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 308.65 रुपये के स्तर तक चल गया था। इस कंपनी का शेयर स्टॉक मार्केट में संघर्ष कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज खुला रहेगा शेयर बाजार, फटाफट चेक कर लें BSE और NSE की टाइमिंग

1 साल में 22% गिरा है शेयर

बीते एक महीने में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड का 52 वीक हाई 459.67 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 308.65 रुपये है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड का मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपये का है। दो साल में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के शेयरों में 47 प्रतिशत गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 1748 रुपये सस्ता, चांदी का दाम ₹8350 गिरा, भाव गिरने के पीछे क्या वजह

कंपनी का हुआ है डिमर्जर

टाटा मोटर्स का डिमर्जर कुछ महीने पहले ही हुआ है। पैंसेजर व्हीकल्स का काम अब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के पास है। वहीं, कॉमर्शियल व्हीकल्स का काम टाटा मोटर्स लिमिटेड के नाम से शेयर बाजार में लिस्ट कंपनी संभाल रही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,