BSE NSE opens on Saturday check Mock Trading Timming Today here आज खुला रहेगा शेयर बाजार, फटाफट चेक कर लें BSE और NSE की टाइमिंग, Business Hindi News - Hindustan
More

आज खुला रहेगा शेयर बाजार, फटाफट चेक कर लें BSE और NSE की टाइमिंग

BSE NSE Mock Trading Timming Today: अमूमन घरेलू शेयर बाजार शनिवार और रविवार के दिन बंद रहते हैं। लेकिन आज यानी 14 मार्च 2026 को शेयर बाजार में कुछ देर के लिए ट्रेडिंग ओपन रहेगा।

Sat, 14 March 2026 08:25 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
आज खुला रहेगा शेयर बाजार, फटाफट चेक कर लें BSE और NSE की टाइमिंग

BSE NSE Mock Trading Timming Today: अमूमन घरेलू शेयर बाजार शनिवार और रविवार के दिन बंद रहते हैं। लेकिन आज यानी 14 मार्च 2026 को शेयर बाजार में कुछ देर के लिए ट्रेडिंग ओपन रहेगा। यह मॉक ट्रेडिंग सेशन की वजह से हो रहा रहा है। BSE और NSE ने इस मॉक ट्रेडिंग सेशन का सर्कुलर जारी किया है। यह मॉक ट्रेडिंग सेशन प्राइमरी साइट और डिजास्टर रिकवरी साइट पर ओपन रहेगा। BSE की तरफ जारी किए सर्कुलर में कहा गया है कि मॉक ट्रेडिंग सेशन इक्विटी, कमोडिटी, करेंसी, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में आयोजित किया जाएगा। इस मॉक सेशन के जरिए बाजार में भागीदारी करने वाले लोग को अपने सिस्टम और कनेक्टिविटी को टेस्ट कर पाएंगे। इस तरह के मॉक ट्रेडिंग सेशनल ब्रोकर्स, ट्रेडिंग मेंमबर्स और अन्य बाजार प्रतिभागियों के लिए काफी मददगार साबित होता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 1748 रुपये सस्ता, चांदी का दाम ₹8350 गिरा, भाव गिरने के पीछे क्या वजह

BSE मॉक ट्रेडिंग सेशन की क्या है टाइमिंग

सभी सेगमेंट के सदस्य 9:15 AM से 10:00 AM तक लॉग इन कर पाएंगे। प्राइमरी साइट पर ट्रेडिंग 10:15 से 1 बजे दोपहर तक चलेगी। इसके समाप्त होने के बाद 1 बजे से 1:45 बजे तक डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकेगा। डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। बता दें, क्लोजिंग टाइम शाम 4 से 4:10 बजे निर्धारित किया गया है।

इक्विटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक्स गोल्ड रिसीप्ट के लिए लॉग इन 9:15 से 10 बजे तक किया जा सकेगा। प्राइमरी साइट पर ट्रेडिंग 10:15 से 1 बजे दोपहर तक चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुरे सपने जैसा बीता शेयर बाजार में यह हफ्ता, निवेशकों के डूबे ₹20 लाख करोड़

एनएसई पर क्या होगी टाइमिंग?

NSE के सर्कुलर के अनुसार ब्लॉक विंडो सेशन - 1 सुबह 8:45 बजे से शुरू होगा और यह 9 बजे ही बंद होगा। बाजार का प्री ओपनिंग सेशन 9 बजे से 9:08 तक रहेगा। वहीं, नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइमिंग सुबह 9:15 से 12:15 बजे तक रहेगा।

सेशन-2 डिजास्टर रिसीप्ट साइट 1 बजे 3:45 बजे तक रहेगा। वहीं, लाइव रि लॉग इन 4:30 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,