PVR INOX बेच दिया अपना यह ब्रांड, फाइनल हो गई है डील, कल शेयरों पर दिखेगा असर
PVR INOX Share Price: पीवीआर आईएनओएक्स लिमिटेड ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि वो Zea Maize Private Limited में अपनी हिस्सेदारी को Marico Limited को बेच दिया है।

PVR INOX Share Price: पीवीआर आईएनओएक्स लिमिटेड ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि वो Zea Maize Private Limited में अपनी हिस्सेदारी को Marico Limited को बेच दिया है। बोर्ड कमेटी ने इस डील के लिए 226.80 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर मुहर लगाई है। बता दें, Zea Maize Private Limited चर्चित स्नैक ब्रांड 4700BC का संचालन करती है।
Zea Maize Private Limited में पीवीआर आईएनओक्स लिमिटेड की कुल हिस्सेदारी 93.27 प्रतिशत है। इस डील को लेकर एग्रीमेंट पहले ही साइन कर लिया गया था। एक बार यह बिक्री पूरा होते है Zea Maize Private Limited में पीवीआर आईएनओक्स की कोई हिस्सेदारी नहीं रह जाएगी।
मारिको ने क्या कुछ कहा है डील पर?
कंपनी के एमडी और सीईओ ने कहा कि 4700 BC में निवेश मारिको के फ्यूचर प्लान को देखते हुए किया गया है। एफएमसीजी कैटगरी में इसके अच्छा और फ्यूचर रेडी ब्रांड बनाया जा सके। एमडी ने कहा कि हम 4700BC में काफी क्षमता को देखते हैं। उन्होंने कहा कि मारिको इस एफएमसीजी ब्रांड का अगला चैप्टर और बेहतर बनाने का प्रयास करेगी।
शेयरों की क्या स्थिति?
शुक्रवार को पीवीआर आईएनओक्स के शेयरों का भाव बीएसई में 2.49 प्रतिशत की गिरावट के बाद 931.85 रुपये के लेवल पर था। बीते एक साल में इस कंपनी के शेयरों की की कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 5 साल शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 38 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।
मारिको के भी शेयरों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली थी। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 1.41 प्रतिशत नीचे लुढ़कने के बाद 740.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। हालांकि, पिछले एक साल में मारिको लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 77 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन