HAL Share Price falls 10 percent in 3 days experts are bullish check target price चर्चित डिफेंस स्टॉक 3 दिन में 10% लुढ़का, 2-2 एक्सपर्ट्स दे रहे शेयरों को खरीदने की सलाह, चेक करें टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

चर्चित डिफेंस स्टॉक 3 दिन में 10% लुढ़का, 2-2 एक्सपर्ट्स दे रहे शेयरों को खरीदने की सलाह, चेक करें टारगेट प्राइस

HAL Share Price: हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 3 कारोबारी दिन के दौरान 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स कंपनी के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। 

Tue, 19 May 2026 09:54 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
चर्चित डिफेंस स्टॉक 3 दिन में 10% लुढ़का, 2-2 एक्सपर्ट्स दे रहे शेयरों को खरीदने की सलाह, चेक करें टारगेट प्राइस

HAL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) के शेयरों की कीमतों में सोमवार को 5 प्रतिशत के करीब गिरावट देखने को मिली है। महज 3 कारोबारी दिन में यह डिफेंस स्टॉक 10 प्रतिशत गिर चुका है। कंपनी के शेयरों में गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट्स प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। बता दें, कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजो का ऐलान कर दिया है।

आज मंगलवार को भी कंपनी के शेयरों में गिरावट देकने को मिली है। शुरुआती कारोबार में HAL के शेयर 4326.45 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 4285.95 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आपके शहर में क्या है रेट

कितना रहा है नेट प्रॉफिट (HAL Q4 Results)

गुरुवार को कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि मार्च क्वार्टर के दौरान कुल 4196 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3977 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान इस कंपनी का रेवन्यू 13942 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 13700 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैबिनेट ने दी पे कमीशन की मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

एक्सपर्ट्स बुलिश (HAL Target price)

ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने BUY टैग को बरकार रखा है। एक्सपर्ट ने HAL के शेयरों के लिए 6300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि करीब 44 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है।

नुवामा ने HAL के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 5040 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि 15 प्रतिशत की तेजी का संकेत देता है।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा? (HAL Share price)

इस डिफेंस कंपनी के पोजीशनल शेयरहोल्डर्स के लिए पिछला एक साल अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान HAL के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, दो साल में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO की फिर लौटी बहार, इस हफ्ते 8 नए इश्यू हो रहे ओपन, किसका GMP सबसे अधिक

भले दो साल में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 180 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में डिफेंस कंपनी ने 749 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,