1 शेयर पर 220 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट भी तय, तारीख नजदीक
Dividend Stock: Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd ने एक बार फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बार अंतरिम डिविडेंड के साथ-साथ फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Dividend Stock: Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd ने एक बार फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बार अंतरिम डिविडेंड के साथ-साथ फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बता दें, कंपनी ने जनवरी 30 को तिमाही नतीजों का ऐलान किया है।
मिलेंगे एक शेयर पर 220 रुपये का डिविडेंड
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 195 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। वहीं, कंपनी ने 25 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd ने 5 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी की तरफ से डिविडेंड का भुगतान 27 फरवरी या उससे पहले कर दिया जाएगा।
कंपनी बीते 9 साल के बाद इतना डिविडेंड दे रही है। Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd ने मई 2017 में 362 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दिया था।
तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?
कंपनी ने आज शुक्रवार को तिमाही नतीजों का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि दिसंबर तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 12.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 301.50 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी का रेवन्यू 1262 करोड़ रुपये रहा है। Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd का EBITDA सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 402 करोड़ रुपये रहा है।
शेयरों की क्या स्थिति है?
आज कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में यह स्टॉक 5295.05 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 0.64 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, सेंसेक्स इंडेक्स में इस दौरान 7.27 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन