2 दिन में 13 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा है 20% का फायदा, दांव लगाने का आखिरी दिन
IPO News: एमसेफ इक्विपमेंट आईपीओ (Msafe Equipments IPO) पर दांव लगाने का आखिरी मौका आज है। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। यह आईपीओ ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

IPO News: एमसेफ इक्विपमेंट आईपीओ (Msafe Equipments IPO) पर दांव लगाने का आखिरी मौका आज है। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। यह आईपीओ ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से निवेशकों को पहले दिन ही लिस्टिंग गेन की उम्मीद है।
रिटेल कैटगरी में आईपीओ
एमसेफ इक्विपमेंट्स आईपीओ को 13.56 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 15.15 गुना, क्यूआईबी में 0.81 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, एनआईआई में 26.65 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
कितना है जीएमपी?
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जो 20 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। मौजूदा जीएमपी 148 रुपये पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। बता दें, आईपीओ ग्रे मार्केट में सबसे अच्छी स्थिति में है। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 25 रुपये और सबसे कम जीएमपी 07 रुपये है।
क्या है प्राइस बैंड
एमसेफ इक्विपमेंट्स आईपीओ का प्राइस बैंड 116 रुपये से 123 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 246000 रुपये का करना होगा।
क्या है आईपीओ का साइज
एमसेफ इक्विपमेंट्स आईपीओ का साइज 66.42 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 44 लाख लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिएकंपनी 10 लाख शेयर जारी करेगी।
यह आईपीओ 28 जनवरी को खुला था। निवेशकों के पास 30 जनवरी तक दांव लगाने का मौका है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।
सीरीन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन