अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी का शेयर 3% चढ़ा, आज आने वाली है बड़ी खबर
Reliance Power Ltd Share Price: शेयर बाजार में एक तरफ भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ अनिल अंबानी अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Reliance Power Ltd Share Price: शेयर बाजार में एक तरफ भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ अनिल अंबानी अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। आज 30 जनवरी को कंपनी तिमाही नतीजों का ऐलान करेगी।
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में रिलायंस पावर ने बताया है, “कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 30 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को होगी। इस मीटिंग में कंपनी दिसंबर तिमाही और चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों के रिजल्ट पर मुहर लगेगी।”
3% चढ़ा रिलायंस पावर का शेयर
अनिल अंबानी का शेयर आज 27.79 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत की तेजी के बाद 28.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद बिकवाली देखने को मिली है।
सितंबर तिमाही के दौरान कैसा रहा प्रदर्शन
अनिल अंबानी की कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि उनका नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही के दौरान 87 करोड़ रुपेय रहा था। इस उछाल के पीछे की वजह रेवन्यू में बढ़ोतरी को माना गा था। वित्त वर्ष 2025 में इसी तिमाही में रिलांयस पावर का नेट लॉस 352 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का टोटल इनकम सितंबर तिमाही में 2067 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की कमाई 1963 करोड़ रुपये थी।
पिछले एक साल में भारी बिकवाली का शिकार हुआ है शेयर
बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की गिरावट आई है। रिलायंस पावर का 52 वीक हाई 76.49 रुपये और 52 वीक लो लेवल 26.83 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11766 करोड़ रुपये का है।
दो साल में यह स्टॉक 5.24 प्रतिशत टूटा है। हालांकि, तीन से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 126 प्रतिशत का फायदा हुआ है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 758 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन