upiter Life Line Hospitals Ltd Stock going to split into 5 parts check details here 5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, डिविडेंड का भी हुआ ऐलान, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, Business Hindi News - Hindustan
More

5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, डिविडेंड का भी हुआ ऐलान, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

Stock Split News: जूपिटर लाइफ लाइन्स हॉस्पिटल्स लिमिटेड (Jupiter Life Line Hospitals Ltd) के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में होने जा रहा है। कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। 

Sat, 16 May 2026 10:59 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, डिविडेंड का भी हुआ ऐलान, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

Stock Split News: जूपिटर लाइफ लाइन्स हॉस्पिटल्स लिमिटेड (Jupiter Life Line Hospitals Ltd) ने शेयरों के बंटवारे का ऐलान किया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी है। शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा।

5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक

कंपनी के शेयरों का 5 हिस्सों में बंटवारा होगा। 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 टुकड़ों में बांटने के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG को लेकर आई अच्छी खबर, क्या घट गए घरेलू सिलेंडर के दाम?

डिविडेंड भी दे रही है कंपनी (Dividend Stock)

इस कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर योग्य निवेशकों कोो 10 प्रतिशत का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए Jupiter Life Line Hospitals Ltd ने 22 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। जिन निवेशकों का नाम कंपनाी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

कंपनी ने तीन बार योग्य निवेशकों को डिविडेंड दिया है। पहली बार इस कंपनी ने 2024 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड मिला था। दूसरी बार कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का फायदा हुआ था। अब 22 मई को भी कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल,डीजल 3-3 रुपये महंगा, UP, बिहार से लेकर बंगाल और तमिलनाडु तक क्या है दाम

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में स्टॉक मामूली बढ़त के साथ 1332 रुपये के स्तर पर बंद था। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7.52 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 4.90 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.84 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1618.15 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1152.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8733 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, क्या आज फिर से बढ़ गए दाम? यहां करें चेक

दो साल में Jupiter Life Line Hospitals Ltd के शेयरों का भाव 6.53 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 40.91 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 59.09 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,