Petrol Diesel price hike updates by 10-10 rupee in coming two to three weeks Petrol Diesel price: 10-10 रुपये अभी और महंगा होगा पेट्रोल, डीजल? 2-3 हफ्ते में बढ़ जाएगा दाम : रिपोर्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel price: 10-10 रुपये अभी और महंगा होगा पेट्रोल, डीजल? 2-3 हफ्ते में बढ़ जाएगा दाम : रिपोर्ट

Petrol Diesel price hike updates: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आने वाले समय में 10-10 रुपये का अभी और इजाफा देखने को मिल सकता है। नई फाइनेंशियल रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 

Sat, 16 May 2026 11:44 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
Petrol Diesel price: 10-10 रुपये अभी और महंगा होगा पेट्रोल, डीजल? 2-3 हफ्ते में बढ़ जाएगा दाम : रिपोर्ट

Petrol Diesel price hike updates: शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। आने वाले समय में अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी और इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल का रेट 10-10 रुपये बढ़ाया जा सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी अगले दो से तीन हफ्तों में की जा सकती है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए इजाफे, घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़ने और दूध की कीमतों में कई बढ़ोतरी की वजह से खुदरा महंगाई आने वाले महीनों में 0.42 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। अर्थशास्त्रियों ने यह उम्मीद जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG को लेकर आई अच्छी खबर, क्या घट गए घरेलू सिलेंडर के दाम?

10-10 रुपये बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel Next price hike)

Emkay Global ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा घाटे को व्यवस्थित करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10-10 रुपये का इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी या तो एक बार में हो सकती है। या फिर दो से तीन हफ्तों में हो सकती है।

1 लीटर पर हो रहा है 17-18 रुपये का नुकसान (Petrol Diesel Loss)

रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में 1 लीटर तेल पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 17 रुपये से 18 रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा है। वह भी तब जब सरकार ने मार्च के महीने में एक्साइज ड्यूटी को 10-10 रुपये घटा दिया था। बता दें, कीमतों में इजाफा ना होने के वजह से तेल कंपनियों को इस तिमाही में 57000 करोड़ रुपये से 58000 करोड़ रुपये तक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल,डीजल 3-3 रुपये महंगा, UP, बिहार से लेकर बंगाल और तमिलनाडु तक क्या है दाम

क्या चल रहा है रेट? (Crude Oil Rate)

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। युद्ध से पहले जहां क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास था। जोकि अब 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। लम्बे समय से कीमतें 100 डॉलर के पार बनी हुई है।

अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम को बढ़ाया

तेल की कीमतों में इजाफा से पहले ही मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम को बढ़ा दिया था। इन कंपनियों ने 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। ऐसे में स्थानीय कंपनियां भी आने वाले समय में दूध के दाम को बढ़ा सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, क्या आज फिर से बढ़ गए दाम? यहां करें चेक

आम आदमी पर बढ़ रहा है बोझ

पेट्रोल-डीजल से लेकर दूध तक आम आदमी के ऊपर बोझ बढ़ने वाला है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अन्य सेक्टर्स पर भी पड़ता है। यहां भी कीमतों में इजाफा जल्द देखने को मिल सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,