20% से ज्यादा बढ़ सकता है यह सरकारी शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो
बैंक के शेयर 2 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 110.15 रुपये पर बंद हो गए। हालांकि, इस शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। मोतीलाल ओसवाल ने अनुमान जताया है कि शेयर 20% से ज्यादा बढ़ेगा। इसके साथ ही शेयर के लिए टारगेट प्राइस तय किया है।

PNB share price: मार्च तिमाही के नतीजे के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के शेयर बुधवार को डिमांड में थे। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बैंक के शेयर 2 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 110.15 रुपये पर बंद हो गए। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 111.75 रुपये से 107.85 रुपये के बीच है। इस शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने अनुमान जताया है कि शेयर 20% से ज्यादा बढ़ेगा। इसके साथ ही शेयर के लिए टारगेट प्राइस तय किया है।
क्या है शेयर का टारगेट प्राइस?
मोतीलाल ओसवाल के शेयर का टारगेट प्राइस 135 रुपये है। बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में शेयर इस कीमत तक गया था। कहने का मतलब है कि ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस भी 52 हफ्ते के हाई के स्तर का है। पिछले साल मई महीने में शेयर 89.45 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।
ब्रोकरेज ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ने मार्च तिमाही का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स मोतीलाल ओसवाल के अनुमान से 6% बेहतर रहा। इसकी मुख्य वजह कम प्रोविजन और कम ऑपरेटिंग खर्च रहे। हालांकि, NII (नेट इंटरेस्ट इनकम) में कमी मोतीलाल ओसवाल के अनुमान से 5% कम है। बैंक ने FY27 के लिए 1% से अधिक RoA का अनुमान दिया है जबकि क्रेडिट कॉस्ट 0.4% से कम रहने का अनुमान है। हमारा अनुमान है कि FY27 में RoA/RoE लगभग 1.0%/14.8% रहेगा। हम शेयर के लिए 135 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'BUY' रेटिंग बनाए रखते हैं।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 4,567 करोड़ रुपये रहा था।
तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 36,319 करोड़ रुपये रह गई जो एक वर्ष पहले 36,705 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय बढ़कर 31,989 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,157 करोड़ रुपये हो गई। बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर तीन रुपये के डिविडेंड की भी सिफारिश की है। यह बैंक की आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्लोबल बिजनेस में 11% की बढ़त दर्ज की, जो बढ़कर 29.72 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, घरेलू बिजनेस में लगभग 10% की बढ़त हुई और यह 28.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ग्लोबल डिपॉजिट में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 9.25% और तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर 3.08% की बढ़त हुई, जिससे यह 17.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने FY26 में 144 नई शाखाएं खोलीं और FY27 में 250 और शाखाएं खोलने की योजना है। खासकर दक्षिण और पश्चिम भारत में विस्तार पर जोर रहेगा।




साइन इन