इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, चेक डिटेल
PM Kisan 22nd Installment: देशभर के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कई हफ्तों से किसान ₹2000 की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है।

PM Kisan 22nd Installment: देशभर के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कई हफ्तों से किसान ₹2000 की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है। पहले खबरें आई थीं कि यह किस्त फरवरी के अंत तक जारी हो सकती है। इसके बाद यह भी कहा गया कि होली से पहले किसानों के खातों में पैसे आ सकते हैं, लेकिन अब फरवरी खत्म होने और होली बीतने के बाद भी किस्त जारी नहीं हुई है।
दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है और हर किस्त ₹2000 की होती है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजा जाता है, जिससे किसी भी तरह के बिचौलिए की भूमिका खत्म हो जाती है।
इस दिन आएगी किस्त!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब 22वीं किस्त को लेकर 13 मार्च की तारीख सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर रहेंगे और उसी दौरान किसानों के लिए किस्त जारी करने का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए किसानों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
e-KYC प्रक्रिया है जरूरी
कुछ किसानों को इस बार किस्त मिलने में परेशानी भी हो सकती है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है या अपने किसान आईडी को पोर्टल से लिंक नहीं किया है, उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी। इसके अलावा जिन परिवारों में पति-पत्नी या बच्चों में से कोई सरकारी नौकरी करता है, इनकम टैक्स भरता है या सरकार से ₹10,000 या उससे ज्यादा पेंशन पाता है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता।
इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपनी e-KYC पूरी कर लें, जमीन के रिकॉर्ड की जांच कर लें और पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता भी जांच लें। सरकार हर किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है, इसलिए जरूरी है कि सभी जानकारी सही और अपडेट हो।
अगर कोई किसान यह देखना चाहता है कि उसका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो वह PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List सेक्शन में अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर सूची देख सकता है। इसके अलावा किसान ‘किसान eMitra’ चैटबॉट की मदद से भी योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।




साइन इन