लगातार हो रही है इस चर्चित कंपनी के शेयरों की बिकवाली, आज 8% लुढ़का भाव, IPO के करीब पहुंचा दाम
PhysicsWallah Share Price: एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 52 वीक लो लेवल पर आ गया है।

PhysicsWallah Share Price: एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 52 वीक लो लेवल पर आ गया है। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब फिजिक्स वाला के शेयरों की कीमतों में बिखराब दर्ज किया गया है। इस दौरान अलख पाण्डेय की अगुवाई वाली कंपनी का शेयर 14 प्रतिशत टूट चुका है।
बीएसई में आज एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला का शेयर 121.60 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत की गिरावट के बाद 122 रुपये के स्तर पर आ गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है।
44 लाख शेयरों की हुई खरीद और बिक्री
11 बजे तक के आकंड़ों के अनुसार 44 लाख निवेशकों ने शेयरों की खरीद और बिक्री की है। शेयरों की गिरावट की वजह से फिजिक्स वाला का मार्केट कैप 32257 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। जोकि कंपनी के लिस्टिंग मार्केट कैप 45,975 करोड़ रुपये के कम है। बता दें, फिजिक्स वाला की लिस्टिंग शेयर बाजार में 18 नवंबर 2025 को हुई थी।
सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अगले 12 महीने में यह प्रॉफिट में आ जाएगी। मौजूदा समय में कंपनी के रेवन्यू का 52 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन बिजनेस से आता है। वहीं, बाकि बचा बिजनेस ऑफ लाइन सेंटर से आता है।
कंपनी की हुई थी मजबूत लिस्टिंग
एनएसई में कंपनी का शेयर 36 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 145 रुपये पर लिस्ट हुआ था। वहीं, बीएसई में कंपनी की लिस्टिंग 109 रुपये के प्रीमियम के साथ 143.10 रुपये पर हुई थी। इस आईपीओ का साइज 3480 करोड़ रुपये था। फिजिक्स वाला आईपीओ 11 नवंबर से 13 नवंबर तक ओपन था। रिटेल कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 106 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन