Jio IPO big updates came these two companies gets big responsibility GMP reached 93 rupee Jio ने IPO को लेकर बढ़ाया एक और कदम, इन 2 दिग्गज बैंकर्स मिली बड़ी जिम्मेदारी, GMP अभी से पहुंचा 93 रुपये, Business Hindi News - Hindustan
More

Jio ने IPO को लेकर बढ़ाया एक और कदम, इन 2 दिग्गज बैंकर्स मिली बड़ी जिम्मेदारी, GMP अभी से पहुंचा 93 रुपये

Jio IPO Updates: जियो प्लेटफॉर्म आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मॉर्गन स्टेनले और Goldman Sachs को प्रस्तावित जियो आईपीओ के लिए लीड बैंकर्स नियुक्त किया गया है।

Tue, 20 Jan 2026 12:19 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio ने IPO को लेकर बढ़ाया एक और कदम, इन 2 दिग्गज बैंकर्स मिली बड़ी जिम्मेदारी, GMP अभी से पहुंचा 93 रुपये

Jio IPO Updates: जियो प्लेटफॉर्म आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मॉर्गन स्टेनले और गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) को प्रस्तावित जियो आईपीओ के लिए लीड बैंकर्स नियुक्त किया गया है। मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि सबसे बड़े टेलीकॉम आईपीओ की वैल्यूएशन 133 बिलियन डॉलर से 182 बिलियन डॉलर रह सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, वित्त मंत्रालय के परमिशन का इंतजार कर रही है। फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से क्लियरेंस मिलने के बाद कंपनी आईपीओ के लिए आवेदन करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से एक और बड़ा IPO ओपन, डरा रहा है GMP, क्या आपका है दांव लगाने का इरादा?

मौजूदा निवेशक भी बेच सकते हैं शेयर

आईपीओ में प्राइमरी इश्यू के साथ-साथ सेकेंड्री सेल्स भी किए जाने की संभावना है। केकेआर, टीपीजी, सिल्वर लेकर और विस्ता पार्टनर्स आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी जियो में घटा सकते हैं। वहीं, गूगल (7.75 प्रतिशत) और मेटा (9.99 प्रतिशत) की तरफ से अपनी हिस्सेदारी को बरकरार रखा जा सकता है। इसके अलावा जियो में 0.7 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले इंटेल की तरफ से भी शेयरों को बेचा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरत्न कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दे रहे 2-2 एक्सपर्ट्स, 70% गिरेगा भाव!

2020 में जियो ने जुटाए थे 1.5 लाख करोड़ रुपये

जियो प्लेटफॉर्म ने 2020 में 1.5 लाख करोड़ रुपये कंपनी ने जुटाए थे। कंपनी यह पैसा 13 ग्लोबल इंवेस्टर्स से पैसा जुटाया था। इन पैसों के लिए कंपनी 33 प्रतिशत हिस्से को बेचा था। गूगल (अल्फाबेट) और मेटा प्लेटफॉर्म (पहले फेसबुक) ने इस फंड राउंड के दौरान 7.73 प्रतिशत और 9.99 प्रतिशत को हासिल किया था। दोनों कंपनियों ने क्रमशः 4.5 बिलियन डॉलर और 9.99 बिलियन डॉलर का फंड दिया था।

Jio IPO का क्या है GMP

Bigul की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 93 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। इसी रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि कंपनी का प्राइस बैंड 435 रुपये के आस-पास हो सकता है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,