BHEL Share price falls today two experts gives Sell Rating check details here नवरत्न कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दे रहे 2-2 एक्सपर्ट्स, 70% गिरेगा भाव!, Business Hindi News - Hindustan
More

नवरत्न कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दे रहे 2-2 एक्सपर्ट्स, 70% गिरेगा भाव!

BHEL Share price: सरकारी कंपनी भेल की स्थिति शेयर बाजार में अच्छी नहीं है। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Tue, 20 Jan 2026 10:34 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरत्न कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दे रहे 2-2 एक्सपर्ट्स, 70% गिरेगा भाव!

BHEL Share price: सरकारी कंपनी भेल की स्थिति शेयर बाजार में अच्छी नहीं है। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। लेकिन ब्रोकरेज की एक भविष्यवाणी डरा रही है। Investec की रिपोर्ट के अनुसार इस नवरत्न कंपनी के शेयरों में आने वासे समय में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

आज फिर टूट चुका है स्टॉक

बीएसई में भेल के शेयर आज फिर से गिरावट के साथ ट्रेड कर रहें हैं। 20 जनवरी को कंपनी का शेयर बीएसई में 263.05 रुपये के लेवल पर खुले थे। कुछ ही देर के बाद नवरत्न कंपनी का शेयर 2 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। जिसके बाद स्टॉक का भाव 256.90 रुपये के लेवल पर आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सोलर स्टॉक को मिला 3 बड़ा काम, शेयरों ने भी बदला रंग, 1.68% बढ़ा भाव

एक्सपर्ट ने 70 रुपये सेट किया है टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज हाउस Investec ने नवरत्न कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने Sell रेटिंग दी है। Investec की तरफ से 70 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि 70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के संकेत दे रहा है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने भी Sell रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 120 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के संकेत दे रहा है।

नुवामा ने खरीदने की दी सलाह

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 353 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि 30 प्रतिशत से अधिक की तेजी के संकेत दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 4 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, 6 महीने में पैसा डबल

नेट प्रॉफिट में तेज उछाल

इस सरकारी कंपनी का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही के दौरान 382 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 125 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 206 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के रेवन्यू में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 8473 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह 7277 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,