PhonePe IPO delays amid Iran conflict cools primary market what said company PhonePe IPO: ग्लोबल टेंशन के बीच टल गया दिग्गज कंपनी का आईपीओ, कंपनी ने दी जानकारी, Business Hindi News - Hindustan
More

PhonePe IPO: ग्लोबल टेंशन के बीच टल गया दिग्गज कंपनी का आईपीओ, कंपनी ने दी जानकारी

PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी फोनपे ने फिलहाल अपने शेयर बाजार में लिस्ट होने यानी IPO लाने की योजना को कुछ समय के लिए टाल दिया है।

Mon, 16 March 2026 02:18 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
PhonePe IPO: ग्लोबल टेंशन के बीच टल गया दिग्गज कंपनी का आईपीओ, कंपनी ने दी जानकारी

PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी फोनपे ने फिलहाल अपने शेयर बाजार में लिस्ट होने यानी IPO लाने की योजना को कुछ समय के लिए टाल दिया है। कंपनी का कहना है कि दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि हालात सामान्य होने के बाद वह दोबारा अपनी लिस्टिंग प्रक्रिया शुरू करेगी।

कंपनी ने क्या कहा

फोनपे के सीईओ समीर निगम ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि दुनिया में चल रहे तनाव जल्द खत्म होंगे और बाजार में स्थिरता लौटेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि फोनपे भारत में ही अपना IPO लाने के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल कंपनी हालात पर नजर बनाए हुए है और बाजार के अनुकूल समय का इंतजार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1 के शेयर को खरीदने की लूट, 5 दिन में 21% चढ़ा शेयर, अब कंपनी को लेकर बड़ी खबर

कंपनी का कारोबार

फोनपे भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनियों में से एक है। इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी और आज यह देशभर में करोड़ों लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। सितंबर 2025 तक कंपनी के प्लेटफॉर्म पर करीब 65 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर थे, जबकि 4.7 करोड़ से अधिक व्यापारी इसके जरिए डिजिटल भुगतान स्वीकार करते हैं। भुगतान सेवाओं के अलावा कंपनी बीमा, लोन वितरण और डिजिटल सर्विसेज जैसे कई फाइनेंशियल प्रोडक्ट भी उपलब्ध कराती है।

कंपनी का तेजी से बढ़ रहा कारोबार

फोनपे ने हाल के वर्षों में अपने कारोबार का दायरा भी तेजी से बढ़ाया है। कंपनी ने निवेश और ट्रेडिंग से जुड़ा प्लेटफॉर्म Share.Market लॉन्च किया है, जहां यूजर शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने एंड्रॉयड आधारित ऐप मार्केटप्लेस इंडस ऐपस्टोर भी शुरू किया है, जो गूगल प्ले स्टोर के विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹30 के शेयर पर कल से रखें नजर, 18 मार्च को होने वाला है बड़ा ऐलान

कई कंपनियों ने टाला अपना प्लान

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के कारण कई कंपनियां अपने IPO प्लान पर दोबारा विचार कर रही हैं। निवेशकों की भावना फिलहाल काफी सतर्क है, इसलिए कंपनियां यह तय करने में समय ले रही हैं कि अभी कम वैल्यूएशन पर बाजार में उतरा जाए या फिर थोड़े समय इंतजार किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹7600 सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में भी भारी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट भाव
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे? सरकार कर रही बड़ी तैयारी, चेक करें डिटेल

बाजार से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, इस समय करीब 141 कंपनियों को IPO लाने की मंजूरी मिल चुकी है और ये कंपनियां मिलकर लगभग 1.64 लाख करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। हालांकि निवेश बैंकर्स का मानना है कि जब तक शेयर बाजार में स्थिरता नहीं आती, तब तक नई लिस्टिंग के प्रति निवेशकों का उत्साह सीमित रह सकता है। इसलिए कई कंपनियां फिलहाल सही समय का इंतजार कर रही हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,