Central Mine Planning IPO subscribed 7 percent check GMP and other details here मिनी रत्न कंपनी के IPO पर दांव लगाने का दूसरा दिन, अबतक 7% भरा, चेक कर लें GMP, Business Hindi News - Hindustan
More

मिनी रत्न कंपनी के IPO पर दांव लगाने का दूसरा दिन, अबतक 7% भरा, चेक कर लें GMP

IPO News: Central Mine Planning IPO का प्राइस का प्राइस बैंड 163 रुपये से 172 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 80 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13760 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

Mon, 23 March 2026 09:37 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मिनी रत्न कंपनी के IPO पर दांव लगाने का दूसरा दिन, अबतक 7% भरा, चेक कर लें GMP

IPO News: मिनी रत्न कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग आईपीओ (Central Mine Planning IPO) पर दांव लगाने का आज दूसरा दिन है। यह आईपीओ 20 मार्च को खुला था। इस मेनबोर्ड आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका 24 मार्च 2026 है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन आईपीओ को 0.07 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, रिटेल कैटगरी में 20 मार्च को 0.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। एनआईआई में 0.05 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर घंटे हो रही है ₹1000 करोड़ के शेयरों की बिकवाली, FII क्यों निकाल रहे पैसा

क्या है प्राइस बैंड

Central Mine Planning IPO का प्राइस का प्राइस बैंड 163 रुपये से 172 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 80 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13760 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 8 रुपये की छूट दी है। कर्मचारियों के लिए 53,55,000 शेयर रिजर्व रखे गए हैं। बता दें, यह कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 कंपनियों के आईपीओ इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, फटाफट चेक प्राइस बैंड, तारीख

एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 469 करोड़ रुपये

सेंट्रल माइन प्लानिंग आईपीओ का साइज 1842.12 करोड़ रुपये है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। मौजूदा निवेशक 10.71 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। बता दें, कंपनी का आईपीओ एकंर निवेशकों के लिए 18 मार्च को ओपन हुआ था। मिनी रत्न कंपनी ने एंकर निवेशकों से 469.74 करोड़ रुपये जुटाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर, इस शहर में खुल गया है LPG ATM

कितना है जीएमपी?

इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 1.5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कई दिनों से कंपनी के जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 24 रुपये रहा है। वहीं, सबसे कम जीएमपी 0.50 रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,