petrol price reduce 6 rs per litre high speed diesel also cheap in pakistan check rate list पेट्रोल 6 रुपये सस्ता, डीजल के दाम भी घटे, इस सरकार का बड़ा ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल 6 रुपये सस्ता, डीजल के दाम भी घटे, इस सरकार का बड़ा ऐलान

फरवरी महीने में ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग शुरू होने के बाद से ही सरकार हर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा कर रही है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Sat, 23 May 2026 10:41 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल 6 रुपये सस्ता, डीजल के दाम भी घटे, इस सरकार का बड़ा ऐलान

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर से घट गए हैं। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 6.80 रुपये की कटौती की। इस कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर और HSD की कीमत 402.78 रुपये हो गई है।

15 दिन में 11 रुपये की राहत

यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब सरकार ने ईंधन की कीमतें कम की हैं। पिछले हफ्ते, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 5 रुपये कम की गई थीं। इस तरह, पाकिस्तान के आम लोगों को 15 दिन के भीतर पेट्रोल पर 11 रुपये और डीजल पर 11.80 रुपये की राहत मिली है। पेट्रोल का इस्तेमाल निजी परिवहन, छोटे वाहनों, रिक्शों और दोपहिया वाहनों में होता है। इसका सीधा असर मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट पर पड़ता है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी परिवहन क्षेत्र और बड़े जनरेटरों में होता है।

हर शुक्रवार को हो रही समीक्षा

बता दें कि फरवरी महीने में ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग शुरू होने के बाद से ही पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा कर रही है। इस दौरान पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उदाहरण के लिए जंग शुरू होने के बाद सरकार ने 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO मार्केट में आ रही हैं 2 और कंपनियां, एक का सोने-चांदी का है कारोबार

इसके बाद 2 अप्रैल को को भी पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक और वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में क्रमशः 43 प्रतिशत और 55 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढ़ोतरी की घोषणा की। हालांकि, कुछ दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने पेट्रोलियम लेवी में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी और पेट्रोल की कीमत घटाकर 378 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थीं। इसके बाद एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। अब लगातार दो हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड, इस कंपनी ने निवेशकों को दिया तोहफा

भारत में फिर बढ़े दाम

भारत की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर वृद्धि की गई। पेट्रोल की कीमत 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाये गए हैं। पिछले 10 दिनों से भी कम समय में यह तीसरा मौका है जब ईंधन के दाम बढ़ाये गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिग्गज बैंक में 8% स्टेक बेच रही सरकार, पहले दौर में निवेशकों का तगड़ा रेस्पॉन्स

पेट्रोल, डीजल के दाम में 15 मई के बाद से यह तीसरी बढ़ोतरी है। सरकारी तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बढ़ी ऊर्जा कीमतों का बोझ धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है। बता दें कि पंद्रह मई को कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। उसके बाद 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 90 पैसे लीटर बढ़ाये गए थे। कुल मिलाकर, ईंधन की कीमतों में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,