Eicher Motors q4 result profit grows 12 percent YoY to 1520 crore rs revenue jumps dividend announced हर शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड, इस कंपनी ने निवेशकों को दिया तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

हर शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड, इस कंपनी ने निवेशकों को दिया तोहफा

तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1520 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1362 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 82 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Fri, 22 May 2026 08:29 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हर शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड, इस कंपनी ने निवेशकों को दिया तोहफा

Eicher Motors share price: रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1520 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1362 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि प्रॉफिट में 12% की बढ़ोतरी हुई है। दोपहिया वाहन बनाने वाली इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कुल रेवेन्यू में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 6080 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5,241 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 20% बढ़कर 1,514 करोड़ रुपये हो गया। रॉयल एनफील्ड ने चौथी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा 3,13,811 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के मुकाबले 12% ज्यादा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पस्त बाजार लेकिन बेफिक्र दौड़ रहे अडानी के 2 शेयर, अब तक बनाए 1.3 लाख करोड़
ये भी पढ़ें:RBI ने सरकार के लिए खोला खजाना, ₹2.87 लाख करोड़ डिविडेंड देने का किया ऐलान

इस खबर के बीच शुक्रवार को आयशर मोटर्स के शेयर डिमांड में रहे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इस शेयर में 2 पर्सेंट तक उछाल आया और भाव 6,899.65 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 7,039.50 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में शेयर 6983.70 रुपये पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यास्त्र रॉकेट की टेस्टिंग से इस शेयर पर टूट पड़े निवेशक, 14% तक उछला भाव

डिविडेंड का ऐलान

आयशर मोटर्स के बोर्ड ने 31 मार्च, 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 82 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 44वीं सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद दिया जाएगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के 30 दिनों के अंदर यह डिविडेंड दे दिया जाएगा।

आंध्र प्रदेश में 2,500 करोड़ रुपये निवेश

बीते दिनों रॉयल एनफील्ड ने बताया था कि कंपनी अपनी विस्तार रणनीति के तहत आंध्र प्रदेश में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने की योजना की घोषणा की। आयशर मोटर्स समूह की कंपनी ने बयान में कहा कि उसने इस प्लांट के लिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के ताडा औद्योगिक क्षेत्र में जमीन का अधिग्रहण किया है। इस प्लांट पर 2,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। यह परियोजना कंपनी के निदेशक मंडल की मंजूरी के अधीन है और इसे भविष्य की मांग एवं बाजार परिस्थितियों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। चेन्नई स्थित कंपनी की वर्तमान उत्पादन क्षमता लगभग 14.6 लाख इकाई प्रति वर्ष है। कंपनी फिलहाल इस क्षमता का लगभग पूरा इस्तेमाल कर रही है।

रॉयल एनफील्ड ने फरवरी में तमिलनाडु के चेय्यार में 958 करोड़ रुपये के निवेश से क्षमता विस्तार की घोषणा की थी जिससे कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 20 लाख इकाई प्रतिवर्ष हो जाएगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,