Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के क्या आज बढ़े हैं दाम? चेक करें अपने शहर का रेट
Petrol Diesel Price Today: आज शनिवार के दिन भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। आखिरी बार पेट्रोल का रेट 25 रुपये और डीजल का रेट 7 रुपये शेल इंडिया ने बढ़ाया था।

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने आज शनिवार को एक बार फिर से तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2022 में इजाफा किया था। हालांकि, बीच कुछ प्राइवेट कंपनियों ने तेल के रेट को बढ़ाया था। कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 को पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट में 25.01 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। शेल इंडिया की तरफ से की गई इस बढ़ोतरी के बाद उनके पंप पर पेट्रोल 119.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 123.52 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
नायरा ने मार्च में किया था पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा (Petrol Diesel Price hike news)
युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिन के बाद नायरा ने पेट्रोर और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 26 मार्च को कंपनी ने पेट्रोल के रेट में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।
आपके शहर में क्या है पेट्रोल का रेट (Petrol Price today)
नई दिल्ली - 94.72 रुपये
मुंबई - 104.21 रुपये
कोलकाता - 103.94 रुपये
चेन्नई - 100.75 रुपये
अहमदाबाद - 94.49 रुपये
बेंगलुरू - 102.92 रुपये
हैदराबाद - 107.46 रुपये
जयपुर - 104.72 रुपये
लखनऊ - 94.69 रुपये
पुणे - 104.04 रुपये
चंडीगढ़ - 94.30 रुपये
इंदौर - 106.48 रुपये
पटना - 105.58 रुपये
सूरत - 95 रुपये
नासिक - 95.50 रुपये
डीजल का क्या है रेट? (Diesel Price today)
दिल्ली - 87.62 रुपये
मुंबई - 92.15 रुपये
चेन्नई - 92.34 रुपये
अहमदाबाद - 90.17 रुपये
बेंगलुरू - 89.02 रुपये
हैदराबाद - 95.70 रुपये
जयपुर - 90.21 रुपये
लखनऊ - 87.80 रुपये
पुणे - 90.57 रुपये
चंडीगढ़ - 82.45 रुपये
इंदौर - 91.88 रुपये
पटना - 93.80 रुपये
सूरत - 89 रुपये
नासिक 0 89.50 रुपये
कंपनियों को हो रहा है भारी नुकसान (Petrol Diesel Loss)
युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्रूड ऑयल का रेट लगातार 100 डॉलर के पार बना हुआ है। हालांकि, इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू स्तर पर कीमतों को नहीं बढ़ाया है। जिसकी वजह से इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम को हर महीने मिलाकर 30,000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
24 रुपये पेट्रोल और 30 रुपये डीजल का हो रहा नुकसान (Petrol Diesel rate updates)
इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक सरकार और तेल कंपनियां मिलकर मौजूदा परिस्थियों में प्रति लीटर पेट्रोल पर 24 रुपये और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में कीमतों में इजाफा किया जा सकता है। बता दें, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। जिससे तेल कंपनियों को राहत मिली। लेकिन यह भी अब नाकाफी हो रहा है।




साइन इन