LIC portfolio in q4 bima company invested 18500 crore rupee check details here Q4 में LIC ने खेला बड़ा दांव, इन कंपनियों पर किया ₹18500 करोड़ का निवेश, जानें डीटेल्स, Business Hindi News - Hindustan
More

Q4 में LIC ने खेला बड़ा दांव, इन कंपनियों पर किया ₹18500 करोड़ का निवेश, जानें डीटेल्स

LIC portfolio details: एलआईसी ने मार्च तिमाही के दौरान कई कंपनियों में निवेश किया है। इन कंपनियों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से लेकर टीसीएस, इंफोसिस और एयरटेल भी है। 

Fri, 8 May 2026 07:25 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Q4 में LIC ने खेला बड़ा दांव, इन कंपनियों पर किया ₹18500 करोड़ का निवेश, जानें डीटेल्स

LIC portfolio details: शेयर बाजारों में मार्च तिमाही निवेशकों के लिए काफी चुनौती पूर्ण साबित हुई है। इस दौरान शेयर बाजार में काफी उठा-पटक दिखाई दी है। हालांकि, दिग्गज ने इस गिरावट के दौर को मौके की तरह देखा। यह वजह है कि एलआईसी ने करीब 18500 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट इस दौरान कई चर्चित कंपनियों में किया है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टीसीएस, इंफोसिस, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों को एलआईसी ने ऐसे समय में खरीदा है जब इन कंपनियों के स्टॉक की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

किस कंपनी में एलआईसी ने किया कितना निवेश (LIC Investments)

रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी ने बजाज फाइनेंस के 2.32 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इसके लिए एलआईसी ने कुल 2167 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मार्च तिमाही में कंपनी के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 5886% का रिटर्न, आज 9% उछला शेयर, स्टॉक 100 रुपये से सस्ता

TCS पर भी एलआईसी ने खेला है दांव? (LIC investment updates)

भारती एयरटेल में एलआईसी ने 2153 करोड़ रुपये, टीसीएस में कंपनी ने 2143 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 26 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, सिप्ला के शेयरों को खरीदने के लिए एलआईसी ने 2068 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑटो कंपनी का नेट प्रॉफिट 23% गिरा, कंपनी ने फिर भी किया ₹21 डिविडेंड का ऐलान

इस पीएसयू स्टॉक में भी किया निवेश

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के 18.72 करोड़ शेयर एलआईसी की तरफ से खरीदे गए हैं। जिसकी वजह कीमत 2044 करोड़ रुपये है। यह पीएसयू रेलवे स्टॉक 2044 करोड़ रुपये है। एलआईसी ने 1897 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट इंफोसिस में भी किया है। यह शेयर मार्च क्वार्टर में 23 प्रतिशत लुढ़क चुका है। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 1819 करोड़ रुपये, एचसीएल टेक्नोलॉजी, हुंडई मोटर इंडिया और मारुति सुजुकी में क्रमशः 1399 करोड़ रुपये, 1390 करोड़ रुपये और 1374 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट एलआईसी ने किया है।

आकड़ों के अनुसार एलआईसी ने जिन कंपनियों के शेयरों पर मार्च तिमाही में दांव लगाया है उनके स्टॉक की कीमतों में 12.24 प्रतिशत की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1800% से अधिक का रिटर्न, आज बाजार में गिरावट के बीच चढ़ा स्टॉक

LIC ने इन बैंकिंग स्टॉक्स में घटाई हिस्सेदारी

एलआईसी ने मार्च तिमाही के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 4.22 करोड़ शेयर बेच दिए। जिसकी कुल कीमत 4626 करोड़ रुपये है। वहीं, बीमा कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के 3449 करोड़ रुपये के शेयर और एचडीएफसी बैंक के 1145 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,