LPG booking updates wedding family can get upto 8 cylinders check process LPG बुकिंग अपडेट, शादियों वाले घर के लिए मिलेंगे 8 सिलेंडर, जानें पूरा प्रोसेस, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG बुकिंग अपडेट, शादियों वाले घर के लिए मिलेंगे 8 सिलेंडर, जानें पूरा प्रोसेस

LPG prices today: आज 1 मई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। 

Fri, 1 May 2026 05:41 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG बुकिंग अपडेट, शादियों वाले घर के लिए मिलेंगे 8 सिलेंडर, जानें पूरा प्रोसेस

LPG prices today: देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती गैस सिलेंडर की है। मौजूदा परिस्थितियों में एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करना काफी कठिन हो गया है। सरकार एलपीजी सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर नियमों को काफी सख्त कर दिया है। 1 मई से बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। नियमों में हुई सख्ती की वजह से जिनके घर में शादियां हैं वो काफी परेशान हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप आसानी से 7-8 गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: शिक्षकों की सैलरी होगी 134500 रुपये?

उत्तर प्रदेश में कैसे मिलेगा सिलेंडर (LPG cylinder booking for wedding)

प्रदेश में जिन घरों में शादी है उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार शादी वाले घरों में 8 एलपीजी सिलेंडर मिल सकते हैं। इसके लिए आपको शादी के कार्ड के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच होगी। सबकुछ सही होने पर आपको सिलेंडर जारी किए जाएंगे। एक व्यक्ति को अधिकतम 8 सिलेंडर मिल सकते हैं।

क्या है सिलेंडर प्राप्त करने का प्रोसेस

अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं तो इसके लिए आपको डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां जाना होगा। वहां पहुंचकर आपको शादी का कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद आपको 2 से 3 कॉमर्शियल सिलेंडर मिल सकते हैं। बता दें, इन सिलेंडर की रिफिलिंग अमाउंट और सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करवाना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी दे रही है कंपनी पहली बार बोनस शेयर, होगा 1 शेयर का फायदा

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (lpg rates today)

आज 1 मई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम के सिलेंडर का रेट 993 रुपये बढ़ गया है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का रेट 3071.50 रुपये पहुंच गया है। आज से पहले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 2078.50 रुपये था।

इससे पहले 1 अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये का इजाफा हुआ था। 1 मार्च को 114.50 रुपये रेट बढ़ाया गया था। बता दें, तीन महीने में एलपीजी सिलेंडर का रेट 1303 रुपये बढ़ चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वित्त आयोग ने बढ़ाई एक जरूरी डेडलाइन, कर्मचारियों को मिला 1 महीना और समय

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी (Domestic LPG prices today)

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट आज भले ही बढ़ा दिया गया है। लेकिन 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अबतक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 913 रुपये है। बता दें, आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 60 रुपये बढ़ाया गया था।

5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज इजाफा किया गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,