tata group company trent ltd announced bonus share and dividend check record date here टाटा ग्रुप की कंपनी दे रही है कंपनी पहली बार बोनस शेयर, होगा 1 शेयर का फायदा, 6 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा ग्रुप की कंपनी दे रही है कंपनी पहली बार बोनस शेयर, होगा 1 शेयर का फायदा, 6 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान

Bonus share: ट्रेंट लिमिटेड ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस और 6 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इन दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय किया गया है। 

Fri, 1 May 2026 12:57 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा ग्रुप की कंपनी दे रही है कंपनी पहली बार बोनस शेयर, होगा 1 शेयर का फायदा, 6 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान

bonus share: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है। जोकि इसी महीने है। टाटा समूह की कंपनी निवेशकों को डिविडेंड भी दे रही है। इस डिविडेंड के लिए भी ट्रेंट लिमिटेड ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, आज से जरूरी हो गया है यह कोड

2 पर मिलेंगे 1 शेयर फ्री (trent limited bonus share record date)

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 29 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

6 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी (trent limited dividend)

ट्रेंट लिमिटेड ने बोनस शेयर के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 तय की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वित्त आयोग ने बढ़ाई एक जरूरी डेडलाइन, कर्मचारियों को मिला 1 महीना और समय

पिछले एक साल में कैसा रहा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन (trent ltd share performance)

गुरुवार को मार्केट के बंद होने के समय पर ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों का भाव बीएसई में 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4144.30 रुपये के स्तर पर था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में यह स्टॉक 19 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बीएसई में ट्रेंट लिमिटेड का 52 वीक हाई 6259 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 3276.10 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये का है। बता दें, बीते दो साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों का दाम 6 प्रतिशत गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुद्ध पूर्णिमा की वजह से क्या आज बंद हैं बैंक? यहां चेक करें लिस्ट

5 साल में ट्रेंट लिमिटेड का शेयर 2349% चढ़ा (trent ltd stock performance)

भले ही शेयर बाजार में पिछले दो साल टाटा ग्रुप की कंपनी के लिए कठिन रहा है। लेकिन लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक मोटा रिटर्न दिया है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 203 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 433 प्रतिशत रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल टाटा समूह की कंपनी को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 2349 प्रतिशत का फायदा हुआ है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 239 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,