Petrol Diesel Price Today not changed today in pakistan it surged upto 485 rupee पाकिस्तान में 458 रुपये में बिक रहा पेट्रोल, क्या भारत में भी कीमतों में हुआ बदलाव? फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान में 458 रुपये में बिक रहा पेट्रोल, क्या भारत में भी कीमतों में हुआ बदलाव? फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। वहीं, डीजल का रेट दिल्ली में आज शनिवार को 87.67 रुपये प्रति लीटर है। बता दें, दुनिया भर में इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है।

Sat, 4 April 2026 07:44 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान में 458 रुपये में बिक रहा पेट्रोल, क्या भारत में भी कीमतों में हुआ बदलाव? फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। वहीं, डीजल का रेट दिल्ली में आज शनिवार को 87.67 रुपये प्रति लीटर है। बता दें, दुनिया भर में इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, घरेलू स्तर पर भारत सरकार ने आम-आदमी को अबतक इससे बचा कर रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चांदी की कीमतों में 206737 रुपये की गिरावट, क्या अभी और गिरेगा रेट?

पाकिस्तान में 458 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल

पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की। पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में क्रमश: 43 प्रतिशत और 55 प्रतिशत की भारी बढोतरी की है। इस फैसले के तहत, पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपये से 137.23 रुपये प्रति लीटर (करीब 42.7 प्रतिशत) बढ़ाकर 458.41 रुपये प्रति लीटर कर दी गई। वहीं, हाई स्पीड डीजल की कीमत 335.86 रुपये से 184.49 रुपये प्रति लीटर (करीब 55 प्रतिशत) बढ़ाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई। ये नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके साथ, केरोसिन तेल की कीमत भी 34.08 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 457.80 रुपये कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार प्रॉफिट बना रही है कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास किया आवदेन

देश के अलग-अलग शहरों में किस रेट पर बिक रहा पेट्रोल (Petrol Rate)

दिल्ली - 94.77 रुपये

मुंबई - 104.21 रुपये

कोलकाता - 103.94 रुपये

चेन्नई - 100.75 रुपये

अहमदाबाद - 94.49 रुपये

बेंगलुरू - 102.92 रुपये

हैदराबाद - 107.46 रुपये

जयपुर - 104.72 रुपये

लखनऊ - 94.69 रुपये

पुणे - 104.04 रुपये

चंडीगढ़ - 94.30 रुपये

इंदौर - 106.48 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बैंक का बिक गया 74% हिस्सा, RBI ने भी दी मंजूरी, 1 साल में 72% चढ़ा स्टॉक

डीजल का क्या है अलग-अलग शहरों में रेट (Diesel Rate)

मुंबई - 92.15 रुपये

कोलकाता - 90.76 रुपये

चेन्नई - 92.34 रुपये

अहमदाबाद - 90.17 रुपये

बेंगलुरू - 89.02 रुपये

हैदराबाद - 95.70 रुपये

जयपुर - 90.21 रुपये

लखनऊ - 87.80 रुपये

पुणे - 90.57 रुपये

चंडीगढ़ - 82.45 रुपये

इंदौर - 91.88 रुपये

पटना - 93.80 रुपये

पिछले दिनों प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इंडियन ऑयल ने इजाफा किया था। जिसके बाद दिल्ली में XP100 पेट्रोल का रेट 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर और एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल का रेट 91.49 रुपये से 92.99 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,