घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच 8% चढ़ा सोलर स्टॉक, तीन दिन से खरीदने की होड़, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश
ACME Solar Holdings के शेयरों की कीमतों में आज 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव पिछले तीन दिन से बढ़ रहा है। 2-2 एक्सपर्ट्स ने खरीदने की सलाह दी है।

Stock in Focus: शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बीच ACME Solar Holdings के शेयरों की कीमतों में आज 8 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई है। इन तीन कारोबारी दिन में इस स्टॉक का भाव 15 प्रतिशत बढ़ा है। एक महीने से ACME Solar Holdings के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 16 प्रतिशत का फायदा हुआ है। आइए जानते हैं शेयरों में इस उछाल की वजह क्या है?
ACME Solar Holdings के शेयर बीएसईमें 253.45 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत की तेजी के बाद 274.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।
क्यों बढ़ रहा है इस कंपनी के शेयरों का भाव
कंपनी की तरफ से दिए गए हालिया बिजनेस अपडेट की वजह से इस स्टॉक को खरीदने की होड़ निवेशकों में मची हुई है। 24 मार्च को कंपनी की सब्सिडियरी ACME सूर्या पावर प्राइवेट लिमिटेड ने बताया था कि राजस्थान के बीकानेर में स्थिति बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के दूसरे फेज की कमीशनिंग हो गई है। इससे पहले 13 मार्च को कंपनी ने दी जानकारी में कहा था कि कई सब्सिडियरी कंपनियों 142.67 MW/481.49 MWh ने कमिशनिंग की थी।
26 मार्च को कंपनी की सब्सिडियरी ACME Eco Clean Energy Private Limited गुजरात के सुंदरनगर स्थिति 100 मेगावाट के विंड पावर में 4 मेगावाट के विंड पावर प्रोजेक्ट की कमिशनिंग कर दी है।
एक्सपर्ट्स बुलिश
ब्रोकरेज हाउस सेंट्रम ने ACME Solar के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेद हाउस ने 315 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। Investec ने इस सोलर स्टॉक के लिए 319 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38.38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन