gold is now rs 12782 cheaper and silver prices have dropped by rs 73175 good news for families planning weddings शादी वाले घरों के लिए गुड न्यूज, सोना ₹12782 सस्ता, चांदी 73175 रुपये टूटी, Business Hindi News - Hindustan
More

शादी वाले घरों के लिए गुड न्यूज, सोना ₹12782 सस्ता, चांदी 73175 रुपये टूटी

Gold Silver Rate 1 Feb.: चंद दिनों पहले तक जिन घरों में शादियां हैं, उनके माथे पर चिंता की लकीरें थी। सोने-चांदी के भाव आसमान पर थे। अब उनके लिए गुड न्यूज है। शादियों के सीजन से पहले गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत है।

Sun, 1 Feb 2026 02:12 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी वाले घरों के लिए गुड न्यूज, सोना ₹12782 सस्ता, चांदी 73175 रुपये टूटी

Gold Silver Rate 1 Feb.: चंद दिनों पहले तक जिन घरों में शादियां हैं, उनके माथे पर चिंता की लकीरें थी। सोने-चांदी के भाव आसमान पर थे। अब उनके लिए गुड न्यूज है। शादियों के सीजन से पहले गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत है। सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल है। शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट सोना आज रविवार 12782 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी ने 73175 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की है।

जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 274160 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 157603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, प्लैटिनम भी 5905 रुपये टूटकर 68390 पर आ चुका है।

आज किस रेट पर खुले भाव

आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 266175 रुपये प्रति किलो पर खुला। जबकि, बिना जीएसटी 24 कैरेट सोने का भाव 153013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 339350 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 165795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

तीन दिन में 119758 रुपये टूटी चांदी

पिछले तीन दिनों में सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 23108 रुपये गिर चुका है। जबकि, चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 119758 रुपये सस्ती हो चुकी है।

यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

14 कैरेट गोल्ड का रेट 7477 रुपये गिरा है। आज यह 89513 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 92198 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी 9586 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज यह 114760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 118202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

22 कैरेट गोल्ड अब 11708 रुपये सस्ता होकर 140160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 144364 रुपये है। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 12731 रुपये टूटकर 152400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 156972 रुपये हो गई है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,