Penny Stock under 1 rupees Pulsar International share surges 5 percent know details 98 पैसे के शेयर को खरीदने की मची लूट, लगातार तेजी, 880% तक चढ़ चुका है भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

98 पैसे के शेयर को खरीदने की मची लूट, लगातार तेजी, 880% तक चढ़ चुका है भाव

इस उछाल की बड़ी वजह कंपनी की ओर से दिया गया अपडेट है, जिसमें बताया गया कि उसने अपने मौजूदा बिजनेस वर्टिकल्स से ₹90 करोड़ का रेवेन्यू हासिल कर लिया है। इतने कम कीमत वाले शेयर में इस तरह की ग्रोथ खबरें छोटे निवेशकों के लिए खास दिलचस्पी पैदा कर रही हैं।

Tue, 17 March 2026 03:14 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
98 पैसे के शेयर को खरीदने की मची लूट, लगातार तेजी, 880% तक चढ़ चुका है भाव

Penny Stock: मंगलवार के कारोबार में ₹1 से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक पल्सर इंटरनेशनल (Pulsar International) ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया। कंपनी के शेयर में करीब 4.26% की तेजी आई और यह ₹0.98 तक पहुंच गया। बता दें कि पिछले पांच दिन में इस शेयर में 20 पर्सेंट तक की तेजी आई है। इस उछाल की बड़ी वजह कंपनी की ओर से दिया गया अपडेट है, जिसमें बताया गया कि उसने अपने मौजूदा बिजनेस वर्टिकल्स से ₹90 करोड़ का रेवेन्यू हासिल कर लिया है। इतने कम कीमत वाले शेयर में इस तरह की ग्रोथ खबरें छोटे निवेशकों के लिए खास दिलचस्पी पैदा कर रही हैं।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि ₹90 करोड़ का आंकड़ा पार करना उसके ऑपरेशन्स के विस्तार और बाजार में मजबूत पकड़ का संकेत है। पल्सर इंटरनेशनल का कहना है कि उसका वर्किंग कैपिटल साइकिल भी बेहतर हो रहा है, जिससे आने वाले समय में ग्रोथ की संभावनाएं और मजबूत दिख रही हैं। हालांकि मैनेजमेंट ने साफ किया है कि आगे का प्रदर्शन बाजार की स्थिति और बिजनेस डायनामिक्स पर भी निर्भर करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर के भाव

एक और अहम अपडेट यह है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग, जिसमें इंटरिम डिविडेंड और भविष्य की बिजनेस प्लानिंग पर चर्चा होनी थी, अब 20 मार्च को होगी। इस मीटिंग में खास तौर पर कंपनी के नए फोकस एरिया—AI और IoT आधारित एग्रीकल्चर—पर रणनीति तय की जाएगी। पल्सर इंटरनेशनल “स्मार्ट कृषि समाधान” के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नोलॉजी को जोड़कर प्रिसीजन फार्मिंग को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है, जिससे खेती और सप्लाई चेन दोनों को ज्यादा स्मार्ट और कुशल बनाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा IPO, मुकेश अंबानी की कंपनी कर रही बड़ी तैयारी
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में इन कर्मचारियों के पेंशन अपडेट, सरकार ने क्या कहा- जानिए

कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

अगर कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो दिसंबर 2025 तिमाही में शानदार सुधार देखने को मिला है। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹0.66 करोड़ से बढ़कर ₹3.29 करोड़ हो गया, यानी चार गुना से ज्यादा की बढ़त। वहीं रेवेन्यू 530% उछलकर ₹39.64 करोड़ और EBITDA 445% बढ़कर ₹3.57 करोड़ पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी ने ₹35.70 करोड़ का राइट्स इश्यू भी पूरा किया है, जिससे वह अपने एक्सपेंशन प्लान (जैसे कोल्ड स्टोरेज, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और वर्किंग कैपिटल) को मजबूत करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में DA का ऐलान अप्रैल में…केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

शेयरों के हाल

हालांकि, शेयर की चाल काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। पिछले एक हफ्ते में इसने करीब 24% का रिटर्न दिया है, लेकिन एक महीने में यह 8% से ज्यादा गिरा भी है। अगर लंबे समय की बात करें तो साल 2026 में अब तक यह शेयर 45% से ज्यादा टूट चुका है और एक साल में करीब 89% गिरा है। यानी शॉर्ट टर्म में जोखिम काफी ज्यादा बना हुआ है। फिर भी लंबी अवधि में यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले 5 साल में पल्सर इंटरनेशनल के शेयर ने 880% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ऐसे में अब निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या कंपनी का AI और एग्री-टेक पर फोकस भविष्य में इस पेनी स्टॉक को फिर से नई ऊंचाइयों तक ले जा पाएगा या नहीं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,