DA Hike for central government employees When will government announce 8वें वेतन आयोग में DA का ऐलान अप्रैल में... केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी, Business Hindi News - Hindustan
More

8वें वेतन आयोग में DA का ऐलान अप्रैल में... केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

8th Pay Commission: जनवरी 2026 के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का इंतजार अभी भी जारी है और लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारी इसकी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tue, 17 March 2026 11:53 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
8वें वेतन आयोग में DA का ऐलान अप्रैल में... केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

8th Pay Commission: जनवरी 2026 के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का इंतजार अभी भी जारी है और लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारी इसकी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर सरकार होली या दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के आसपास DA बढ़ोतरी का ऐलान करती रही है, इसलिए इस बार भी उम्मीद थी कि मार्च की शुरुआत में होली से पहले खुशखबरी मिल जाएगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और मार्च का आधा महीना बीतने के बावजूद अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं आई है।

साल में दो बार बढ़ता है DA

दरअसल, सरकार साल में दो बार DA बढ़ाती है (एक बार जनवरी से लागू और दूसरी बार जुलाई से) हालांकि, इसका ऐलान अक्सर कुछ हफ्तों बाद किया जाता है। DA की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत के आधार पर होती है, जिससे कर्मचारियों को महंगाई के असर से राहत मिलती है। अगर पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो सरकार ने DA बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में की है। उदाहरण के लिए, साल 2025 में DA बढ़ोतरी का ऐलान 28 मार्च को हुआ था, जबकि 2024 में यह 12 मार्च को घोषित किया गया था। वहीं जुलाई 2025 के DA का ऐलान 1 अक्टूबर 2025 को दिवाली से पहले किया गया था। यानी तारीख तय नहीं होती, लेकिन त्योहारों के आसपास घोषणा करने का रिवाज जरूर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी से ही हो लागू, कर्मचारी संगठनों की डिमांड

1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा

इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि जनवरी 2026 के लिए DA बढ़ोतरी का ऐलान अब कभी भी हो सकता है—संभव है कि मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में सरकार फैसला ले। हालांकि, जब भी घोषणा होगी, बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा और कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा। जहां तक बढ़ोतरी की बात है, AICPI के आंकड़ों के आधार पर इस बार करीब 2% DA बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा 58% DA बढ़कर 60% हो जाएगा। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही साफ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में इन कर्मचारियों के पेंशन अपडेट, सरकार ने क्या कहा- जानिए
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में 35% बढ़ेगी सैलरी… जनवरी से ही एरियर! कर्मचारियों के लिए खबर
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में हर साल 6% इंक्रीमेंट... DA का बदलेगा कैलकुलेशन!

DA बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है, क्योंकि यह उनकी बेसिक सैलरी का एक प्रतिशत होता है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो 2% DA बढ़ने पर उसे हर महीने करीब 600 रुपये ज्यादा मिलेंगे। इसी तरह अलग-अलग पे लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी कुल आय में इजाफा होगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,