Penny stock pulsar international share jump 5 percent upper circuit after announced dividend 82 पैसे के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी देने जा रही डिविडेंड, लगा अपर सर्किट, Business Hindi News - Hindustan
More

82 पैसे के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी देने जा रही डिविडेंड, लगा अपर सर्किट

कंपनी ने बताया है कि 14 मार्च 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होने वाली है, जिसमें अंतरिम डिविडेंड और कारोबार विस्तार से जुड़े अहम फैसलों पर विचार किया जाएगा।

Wed, 11 March 2026 06:31 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
82 पैसे के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी देने जा रही डिविडेंड, लगा अपर सर्किट

Penny Stock: पेनी स्टॉक पल्सर इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर में आज बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड मीटिंग की घोषणा के बाद शेयर 5% के अपर सर्किट पर लॉक हो गया। बीएसई पर इंट्रा डे में कंपनी का शेयर ₹0.82 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी ने बताया है कि 14 मार्च 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होने वाली है, जिसमें अंतरिम डिविडेंड और कारोबार विस्तार से जुड़े अहम फैसलों पर विचार किया जाएगा।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि बोर्ड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिजर्व और सरप्लस में उपलब्ध राशि के आधार पर 100% तक अंतरिम डिविडेंड देने की सिफारिश पर विचार कर सकता है। इसके साथ ही बोर्ड रिकॉर्ड डेट तय करने का भी फैसला ले सकता है, ताकि यह तय हो सके कि किन निवेशकों को डिविडेंड का लाभ मिलेगा। डिविडेंड की संभावित घोषणा की खबर से ही निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, तूफान बने इन कंपनियों के शेयर, 20% तक चढ़ा भाव

क्या है योजना

डिविडेंड के अलावा कंपनी अपने “स्मार्ट एग्री सॉल्यूशन” बिजनेस को नई तकनीक के साथ आगे बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा करेगी। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) आधारित तकनीकों के जरिए प्रिसिजन फार्मिंग और एडवांस सप्लाई चेन मैनेजमेंट के क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही है। इसका उद्देश्य खेती से जुड़े डेटा एनालिटिक्स, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और बेहतर लॉजिस्टिक्स के जरिए किसानों और एग्री-बिजनेस को अधिक स्मार्ट समाधान उपलब्ध कराना है।

कंपनी का बयान

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरविन्द परमार के मुताबिक, AI और IoT तकनीकों के इस्तेमाल से फसल प्रबंधन को बेहतर बनाने, संसाधनों का सही उपयोग करने और सप्लाई चेन की पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए कृषि लॉजिस्टिक्स, ट्रेसबिलिटी और मार्केट कनेक्टिविटी को मजबूत करने की संभावनाएं भी तलाश रही है। हालांकि यह विस्तार योजना अभी बोर्ड की मंजूरी, तकनीकी साझेदारी और व्यवहार्यता जांच पर निर्भर करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 फ्री शेयर देने जा रही कंपनी, इसी हफ्ते रिकॉर्ड डेट, 1500% से ज्यादा चढ़े शेयर

कंपनी की वित्तीय स्थिति

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही में मजबूत सुधार दिखाया है। तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹3.29 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹0.66 करोड़ था। वहीं कंपनी की ऑपरेशनल आय 530% की तेज बढ़ोतरी के साथ ₹39.64 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि EBITDA 445% बढ़कर ₹3.57 करोड़ हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹3 के शेयर को खरीदने की मची लूट, 20% चढ़ा भाव, लगातार चढ़ रहा दाम

शेयरों के हाल

बता दें कि शेयर की लंबी अवधि की चाल अभी भी कमजोर रही है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 30% गिर चुका है और इस साल की शुरुआत से अब तक लगभग 54% टूट चुका है। पिछले छह महीनों में इसमें करीब 66% और एक साल में करीब 92% की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अब निवेशकों की नजर 14 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग पर टिकी है, जहां डिविडेंड और टेक्नोलॉजी आधारित विस्तार पर होने वाले फैसले इस पैनी स्टॉक की आगे की दिशा तय कर सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,