2 फ्री शेयर बांटने जा रही कंपनी, इसी हफ्ते रिकॉर्ड डेट, 1500% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर
फ्रंटियर स्प्रिंग्स अपने शेयरधारकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 13 मार्च 2026 फिक्स की है। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 1500% से अधिक उछल गए हैं।

ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी आई है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 4650 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयरों में 140 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 5 साल में मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 1500 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। फ्रंटियर स्प्रिंग्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर बांटेगी।
1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दे रही है कंपनी
फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs) अपने शेयरधारकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर अपने निवेशकों को 2 बोनस शेयर बांटेगी। फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयर इसी हफ्ते बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर होंगे। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 13 मार्च 2026 फिक्स की है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर, खासतौर से इंडियन रेलवे के लिए हेवी-ड्यूटी स्प्रिंग्स और फोर्जिंग कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी हॉट-क्वॉइल्ड कंप्रेशन स्प्रिंग्स, लीफ स्प्रिंग्स और प्रिसीजन फोर्जिंग्स का प्रॉडक्शन करती है। कंपनी वैगन्स, कैरिजेज और लोकोमोटिव्स के लिए कॉइल स्प्रिंग्स की सप्लाई करती है। हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में भी कंपनी की स्प्रिंग्स का इस्तेमाल किया जाता है।
5 साल में 1500% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs) के शेयर पिछले 5 साल में 1500 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 12 मार्च 2021 को 282.20 रुपये पर थे। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयर 11 मार्च 2026 को 4650 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयरों में 1565 पर्सेटं से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले तीन साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 1120 पर्सेंट का उछाल आया है। दो साल में कंपनी के शेयरों में 325 पर्सेंट की तेजी आई है।
एक साल में 140% से अधिक चढ़ गए फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयर
फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयर पिछले एक साल में 140 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयर 11 मार्च 2025 को 1950.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 मार्च 2026 को 4650 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 11 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5470 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1653.35 रुपये है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड का मार्केट कैप बुधवार 11 मार्च को 1815 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।




साइन इन