अचानक 10% उछला 70 रुपये से कम कीमत वाला शेयर, आपका है दांव?
जय बालाजी इंडस्ट्रीज को खरीदने की लूट सी मच गई। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 60.80 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 68.12 रुपये के स्तर पर ट्रेड करने लगा। शेयर के 52 हफ्ते का लो 53 रुपये और 52 हफ्ते का हाई 156.85 रुपये है।

Jai Balaji Industries share: वैसे तो बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव वाला माहौल था लेकिन इस माहौल में भी कुछ पेनी शेयर की डिमांड थी। सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार में लिस्टेड पेनी स्टॉक जय बालाजी इंडस्ट्रीज को खरीदने की लूट सी मच गई। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 60.80 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 68.12 रुपये के स्तर पर ट्रेड करने लगा। शेयर के 52 हफ्ते का लो 53 रुपये और 52 हफ्ते का हाई 156.85 रुपये है। शेयर की कीमत के ये दोनों रेंज पिछले साल रहे।
कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे
हाल ही में जय बालाजी इंडस्ट्रीज ने दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही) के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी को ₹11.6 करोड़ का मुनाफा हुआ, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹120.42 करोड़ के मुकाबले 90.4 प्रतिशत कम है। जय बालाजी इंडस्ट्रीज का राजस्व पिछले वर्ष के ₹1486.39 करोड़ से 19.6 प्रतिशत घटकर ₹1,328.58 करोड़ रह गया।
तकनीकी विश्लेषण
जय बालाजी इंडस्ट्रीज के शेयर की गिरावट को इसके पिछले निचले स्तर ₹60 के आसपास समर्थन मिला। ग्लोब कैपिटल मार्केट के तकनीकी और डेरिवेटिव अनुसंधान के सहायक उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक चार्ट स्ट्रक्चर कमजोर बनी हुई है इसलिए ₹75 के स्तर की ओर उछाल आने पर शेयर से बाहर निकलने का अच्छा मौका है।
कंपनी को ईएसजी रेटिंग
हाल ही में कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में बताया कि एसईएस ईएसजी रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड (SES ESG) ने कंपनी को वित्त वर्ष 2025 के लिए 60.8 का ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) रेटिंग प्रोवाइड की है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह रेटिंग सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर स्वतंत्र रूप से तैयार की गई है और कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकार की भागीदारी नहीं की है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
जय बालाजी इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर के पास 64.84 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 35.16 फीसदी है। प्रमोटर में आदित्य जाजोडिया के पास 1.94 फीसदी हिस्सेदारी या 1,77,22,880 शेयर है। संजीव जाजोडिया के पास 1.52 फीसदी हिस्सेदारी या 1,38,97,165 शेयर है।
शेयर का परफॉर्मेंस
जय बालाजी इंडस्ट्रीज के शेयरों ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। एक महीने में 4.21% की बढ़त के बावजूद, छह महीनों में शेयर 33.45% और एक वर्ष में 47.70% टूट चुका है। दो साल की अवधि में यह करीब 71.49% गिरा है। हालांकि, तीन साल में 556.88%, पांच साल में 1103.70% और दस साल में 5886.84% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। वहीं तुलना में सेंसेक्स ने एक वर्ष में 10.26% और दस वर्षों में 258% का रिटर्न दिया है।




साइन इन