Vedanta share price target raised by 75 percent after BoFA upgrades to buy board approves funds fundraise check detail दिग्गज कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस रिवाइज, 75% उछाल संभव, कारोबार पर है बड़ा अपडेट, Business Hindi News - Hindustan
More

दिग्गज कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस रिवाइज, 75% उछाल संभव, कारोबार पर है बड़ा अपडेट

माइनिंग से जुड़ी कंपनी वेदांता के शेयर की कीमत 695.40 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले बुधवार को 732 रुपये तक पहु्ंच गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 770 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 362.20 रुपये है।

Wed, 25 Feb 2026 01:56 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
दिग्गज कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस रिवाइज, 75% उछाल संभव, कारोबार पर है बड़ा अपडेट

Vedanta share price: माइनिंग से जुड़ी कंपनी वेदांता के शेयर में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव वाला माहौल था। इस शेयर में इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान 5% से अधिक उछाल आया। ये तेजी ऐसे समय में आई जब कंपनी के बोर्ड ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से ₹3,000 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है। इस बीच, ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अफ्रीका (BoFA) ने वेदांता के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

शेयर का वर्तमान प्राइस

वेदांता के शेयर की कीमत 695.40 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले बुधवार को 732 रुपये तक पहु्ंच गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 770 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 362.20 रुपये है। अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड को ब्रोकरेज फर्म BoFA सिक्योरिटीज ने अपग्रेड किया है। BoFA ने वेदांता की रेटिंग को पहले की "न्यूट्रल" से अपग्रेड करके "बाय" कर दिया है और इसके टारगेट प्राइस को 75% बढ़ाकर पहले के ₹480 से ₹840 कर दिया है। यह अपग्रेड BoFA के एल्युमीनियम पर पॉजिटिव आउटलुक, चांदी की अनुकूल कीमतों और लगभग 6% की अच्छी डिविडेंड यील्ड के आधार पर किया गया है। वेदांता के लिए BoFA का टारगेट प्राइस सिटी (₹900) और सिस्टमैटिक्स ग्रुप (₹898) के बाद तीसरा सबसे बड़ा प्राइस है। शेयर पर नजर रखने वाले किसी भी विश्लेषक ने इसे बेचने की सिफारिश नहीं की है। 15 विश्लेषकों में से 11 ने "खरीदें" रेटिंग दी है और अन्य चार ने "होल्ड" की सिफारिश की है।

₹3000 करोड़ जुटाने का प्लान

वेदांता के बोर्ड द्वारा गठित निदेशक मंडल की समिति ने निजी प्लेसमेंट के माध्यम से ₹3,000 करोड़ तक के असुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध और रिडीमेबल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज से कहा- हम आपको सूचित करते हैं कि अधिकृत निदेशक मंडल की समिति ने बुधवार, 25 फरवरी, 2026 को हुई अपनी बैठक में निजी प्लेसमेंट के आधार पर असुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, रिडीमेबल, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) जारी करने पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित इश्यू में अधिकतम 3,00,000 एनसीडी शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक का अंकित मूल्य ₹1,00,000 होगा, जिससे कुल इश्यू रकम ₹3,000 करोड़ हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, ये बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाला है गेल गैस का IPO, कब तक हो जाएगा लॉन्च, जानें सबकुछ
ये भी पढ़ें:डिस्काउंट पर शेयर बेचेगी सरकार, रेलवे से जुड़ी कंपनी में स्टेक कटौती का है प्लान
ये भी पढ़ें:40 साल से ज्यादा उम्र वालों का फ्री हेल्थ चेकअप, एक करोड़ लोगों को होगा फायदा

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में वेदांता लिमिटेड का मुनाफा 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,807 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 4,876 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 45,899 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,526 करोड़ रुपये थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,