Penny stock AVI polymers hits 5 percent upper circuit amid bull trend on dalal street price below 12 rs एक पॉजिटिव खबर और रॉकेट बन गया 11 रुपये वाला शेयर, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

एक पॉजिटिव खबर और रॉकेट बन गया 11 रुपये वाला शेयर, आपका है दांव?

पेनी स्टॉक AVI पॉलीमर्स के शेयर में बुधवार को तूफानी तेजी थी। शेयर में यह तेजी कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर की वजह से आई। दरअसल, AVI पॉलीमर्स ने एग्री-टेक प्लेटफॉर्म कृषिबडी को लॉन्च किया है।

Wed, 15 April 2026 09:07 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
एक पॉजिटिव खबर और रॉकेट बन गया 11 रुपये वाला शेयर, आपका है दांव?

AVI Polymers share price: शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बीच पेनी स्टॉक AVI पॉलीमर्स के शेयर में बुधवार को तूफानी तेजी थी। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 5% तक चढ़ा। शेयर की कीमत 4.93% बढ़कर 11.71 रुपये पर पहुंच गई। शेयर में यह तेजी कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर की वजह से आई। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि आखिर क्या है वो पॉजिटिव खबर।

क्या है पॉजिटिव खबर?

दरअसल, AVI पॉलीमर्स ने एग्री-टेक प्लेटफॉर्म कृषिबडी को लॉन्च किया है। इस लॉन्चिंग के कारण कंपनी के स्टॉक में सामान्य से ज्यादा वॉल्यूम देखने को मिला। बता दें कि कंपनी ने अपनी सब्सिडयरी के जरिए स्मार्ट फार्मिंग एप्लिकेशन कृषिबडी को लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य ऐसे रेवेन्यू सोर्स बनाना है जो बड़े पैमाने पर बढ़ सकें और टेक्नोलॉजी पर आधारित हों। यह प्लेटफॉर्म अब आम लोगों के लिए उपलब्ध है और किसानों को कई तरह की सेवाएं देता है। इसके जरिए प्रेडिक्टिव फाइनेंशियल मॉडलिंग, कीट और बीमारी के जोखिम का प्रबंधन और एक्सपोर्ट में मदद के अलावा कई तरह की सुविधाएं मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6% इंक्रीमेंट- बोनस, सैलरी में ₹51000 इजाफा, 8वां वेतन आयोग देगा तोहफा?

क्या कहा कंपनी ने?

कंपनी ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- यह एक पूरी तरह से AI-पावर्ड स्मार्ट फार्मिंग असिस्टेंट है, जिसे भारतीय छोटे किसानों के लिए कॉर्पोरेट-स्तर के कृषि डेटा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। तकनीकी रुकावटों को दूर करने के लिए बनाया गया यह प्लेटफॉर्म, भारत के तेजी से बढ़ते $9 बिलियन के एग्रीटेक मार्केट का एक बड़ा हिस्सा हासिल करने की स्थिति में है। कंपनी ने आगे बताया कि इस प्लेटफ़ॉर्म का आर्किटेक्चर कमाई के कई तरीकों को सपोर्ट करता है, जिसमें एक B2B कृषि-इनपुट मार्केटप्लेस (कमीशन मॉडल), बड़े पैमाने पर FPO के लिए प्रीमियम SaaS सब्सक्रिप्शन और वेरिफाइड, कृषि डेटा को इकट्ठा करना शामिल है ताकि फाइनेंशियल संस्थानों और माइक्रोफाइनेंस देने वालों के लिए ऑप्शन क्रेडिट स्कोरिंग में मदद मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MSME सेक्टर के लिए मोदी सरकार की तैयारी, करोड़ों कारोबारियों को मिलेगी खुशखबरी!

इस ऐप की कुछ खास बातें

इस ऐप में एक बातचीत वाला इंटरफेस है, जिससे किसान अपनी स्थानीय बोलियों में आवाज, टेक्स्ट या फोटो अपलोड करके बातचीत कर सकते हैं। इसमें फसलों की सेहत पर रियल-टाइम नजर रखने के लिए शक्तिशाली सैटेलाइट इमेजिंग की सुविधा है। इसके साथ ही, एक बहुत ही स्थानीय 'प्रॉफिट कैलकुलेटर' और 'मार्केट प्राइस' आर्बिट्रेज डैशबोर्ड भी शामिल है। इससे किसान बुवाई से पहले ही अपना नेट मार्जिन जान सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिग्गज निवेशक ने जमकर खरीदे ये शेयर, 52 हफ्ते के हाई पर है भाव

इसके अलावा, यह स्थानीय स्तर पर कीटों के हमले की पहले से चेतावनी देता है और कीटनाशकों के इस्तेमाल के लिए AI-आधारित खास सुझाव देता है। इस ऐप में एक खास 'एक्सपोर्ट कैलकुलेटर' भी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,