Mukul Agrawal buys 25 lakh jammu and kashmir bank share soaring check detail दिग्गज निवेशक ने जमकर खरीदे ये शेयर, 52 हफ्ते के हाई पर है भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

दिग्गज निवेशक ने जमकर खरीदे ये शेयर, 52 हफ्ते के हाई पर है भाव

शेयरहोल्डिंग डेटा से पता चलता है कि मुकुल अग्रवाल ने चौथी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी 0.23 प्रतिशत अंक बढ़ाई है। अब उनके पास 1.65 करोड़ शेयर हैं, जो मार्च तिमाही तक बैंक में 1.5% हिस्सेदारी के बराबर है।

Wed, 15 April 2026 05:49 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
दिग्गज निवेशक ने जमकर खरीदे ये शेयर, 52 हफ्ते के हाई पर है भाव

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान जम्मू एंड कश्मीर बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। यह हिस्सेदारी ऐसे समय में बढ़ाई गई जब बैंक के शेयर रॉकेट की तरह भागे हैं। बता दें कि बैंक के शेयर 2.65% बढ़कर 127.16 रुपये पर बंद हुए हैं।

कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी

शेयरहोल्डिंग डेटा से पता चलता है कि मुकुल अग्रवाल ने चौथी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी 0.23 प्रतिशत अंक बढ़ाई है। अब उनके पास 1.65 करोड़ शेयर हैं, जो मार्च तिमाही तक बैंक में 1.5% हिस्सेदारी के बराबर है। दिसंबर 2025 के आखिर में उनके पास 1.4 करोड़ शेयर या 1.27% हिस्सेदारी थी। इस बढ़ोतरी का मतलब है कि उन्होंने इस तिमाही के दौरान लगभग 25 लाख शेयर खरीदे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: किन केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा, सैलरी-एरियर की ये है डिटेल

शेयर का परफॉर्मेंस

जम्मू एंड कश्मीर बैंक शेयर की बात करें तो यह 123.88 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 125.39 रुपये पर खुला और 129.70 रुपये के हाई पर पहुंच गया। शेयर का इंट्रा-डे लो 124.35 रुपये है। मई 2025 में शेयर 87.30 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6% इंक्रीमेंट- बोनस, सैलरी में ₹51000 इजाफा, 8वां वेतन आयोग देगा तोहफा?

जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने पिछली कुछ तिमाहियों में अपने कामकाज में लगातार सुधार दिखाया है। इसमें बेहतर एसेट क्वालिटी, स्थिर मार्जिन और कमाई के मुख्य स्रोतों में बढ़ोतरी का योगदान रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी को 4 दिग्गजों ने बनाया अपना वेंडर, सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

दिसंबर तिमाही के नतीजे

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 11 प्रतिशत बढ़कर 589 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक को 531 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2025-26 के तीसरी तिमाही में कुल आय बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 3,448 करोड़ रुपये थी। वित्तवर्ष 2025-26 के दिसंबर तिमाही में बैंक का एनपीए, ग्रॉस डेट का तीन प्रतिशत रही, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 4.08 प्रतिशत थी।

जम्मू एंड कश्मीर बैंक का कारोबार 2.90 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। हाल ही में इसके मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अमिताभ चटर्जी ने यह जानकारी दी। बैंक का कुल जमा 11.3% बढ़कर ₹1.48 लाख करोड़ से ₹1.65 लाख करोड़ हो गया, जो ग्राहकों से लगातार मिल रहे जमा और बैलेंस शीट के मजबूत होने को दर्शाता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,