Patel Engineering declared L1 bidder for 1593 crore rs nepal hydropower project share price below 30 rs नेपाल में बड़े प्रोजेक्ट का ऑर्डर, रॉकेट की तरह दौड़ा यह शेयर, ₹30 से कम है भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

नेपाल में बड़े प्रोजेक्ट का ऑर्डर, रॉकेट की तरह दौड़ा यह शेयर, ₹30 से कम है भाव

पटेल इंजीनियरिंग को नेपाल में लोअर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए ₹1593.08 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया है। बता दें कि पटेल इंजीनियरिंग के शेयर की कीमत 30 रुपये से भी कम है।

Thu, 23 April 2026 03:46 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नेपाल में बड़े प्रोजेक्ट का ऑर्डर, रॉकेट की तरह दौड़ा यह शेयर, ₹30 से कम है भाव

Patel Engineering share price: सिविल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को एक पॉजिटिव खबर मिली है। इस खबर की वजह से इंट्रा-डे में कंपनी के शेयर को खरीदने की होड़ सी मच गई। बता दें कि पटेल इंजीनियरिंग के शेयर की कीमत 30 रुपये से भी कम है।

क्या है पॉजिटिव खबर

दरअसल, पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को नेपाल में लोअर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए ₹1593.08 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला (L1) घोषित किया गया है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर SJVN की सहायक कंपनी, SJVN लोअर अरुण पावर डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा, संखुवासभा जिले में स्थित 669 MW के प्रोजेक्ट के पैकेज 2 के लिए दिया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 54 महीनों की अवधि में पूरा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:75% गिरा टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर डिविडेंड देने का ऐलान

इस प्रोजेक्ट में सुरंगों, सर्ज शाफ्ट, प्रेशर शाफ्ट, पावर हाउस के इंफ्रा और संबंधित प्रणालियों के निर्माण सहित अहम सिविल और हाइड्रो-मैकेनिकल वर्क शामिल हैं। प्रोजेक्ट के दायरे में हेड रेस सुरंगों, एक्सेस एडिट्स, प्रेशर शाफ्ट, बटरफ्लाई वाल्व चैंबर्स का निर्माण करना है। इसके अलावा स्टील लाइनर्स और अन्य सहायक इंफ्रा को बनाना भी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

शेयर का परफॉर्मेंस

इस घोषणा के बाद पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी आई और बीएसई पर यह 29.37 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में शेयर में मुनाफावसूली भी देखी गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 46.58 रुपये और 22.08 रुपये है। पिछले एक महीने में इस शेयर में 21% से अधिक की तेजी आई है जबकि पिछले 12 महीनों में इसने 32% का नेगेटिव रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके पोर्टफोलियो में भी हैं सुजलॉन के शेयर? 2 ब्रोकरेज ने दिया है टारगेट प्राइस

प्रोजेक्ट पर अधिकारी ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कविता शिरवैरकर ने कहा- हमें FY27 की शुरुआत एक पॉजिटिव नोट पर करते हुए खुशी हो रही है। हमें लगभग ₹1,600 करोड़ का ऑर्डर मिला है। नेपाल में हाइड्रोइलेक्ट्रिक की काफी संभावनाएं हैं। शिरवैरकर ने कहा कि अरुण-3 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में हमारे चल रहे काम और हमारे साबित ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, हम लोअर अरुण में विश्व-स्तरीय इंजीनियरिंग और समय पर काम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कॉन्ट्रैक्ट एक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा दिया गया है और इसमें कोई भी संबंधित पार्टी लेन-देन शामिल नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस ऑर्डर मिलने से दौड़ पड़ा यह शेयर, बिकवाली वाले माहौल में भी 10% उछाल

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की डिटेल

पटेल इंजीनियरिंग के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 31.48 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर के पास है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग की बात करें तो 64.78 फीसदी हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास 99,75,000 शेयर या 1.01 फीसदी हिस्सेदारी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,