Suzlon energy share more upside brokerages target price is here आपके पोर्टफोलियो में भी हैं सुजलॉन के शेयर? 2 ब्रोकरेज ने दिया है टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

आपके पोर्टफोलियो में भी हैं सुजलॉन के शेयर? 2 ब्रोकरेज ने दिया है टारगेट प्राइस

सुजलॉन एनर्जी के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो फिलहाल 55 रुपये के स्तर पर है। मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट और Systematix जैसी ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग जारी की है और इसमें आगे भी तेजी आने का अनुमान लगाया है।

Thu, 23 April 2026 01:27 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
आपके पोर्टफोलियो में भी हैं सुजलॉन के शेयर? 2 ब्रोकरेज ने दिया है टारगेट प्राइस

Suzlon energy share: वैसे तो गुरुवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर सुस्त नजर आए लेकिन इसके फ्यूचर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। दरअसल, मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट और Systematix जैसी ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग जारी की है और इसमें आगे भी तेजी आने का अनुमान लगाया है। आइए शेयर के परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस को जान लेते हैं।

क्या है शेयर का परफॉर्मेंस?

सुजलॉन एनर्जी के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो फिलहाल 55 रुपये के स्तर पर है। शेयर में एक महीने में 35% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। मार्च 2026 में शेयर 38.17 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 74.30 रुपये है। यह भाव पिछले साल मई में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:75% गिरा टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर डिविडेंड देने का ऐलान

इस बीच, घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट ने शेयर को खरीदे रेटिंग दी है और इसके साथ ही 66 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वहीं, एक अन्य ब्रोकरेज Systematix ने शेयर के लिए 67 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसकी मौजूदा मार्केट कीमत से ज्यादा है।

शेयर में तेजी की वजह

शेयर में यह तेजी मैड्रिड में हुए विंड यूरोप एनुअल इवेंट 2026 में सुजलॉन के हालिया प्रदर्शन से जुड़ा है। Systematix के अनुसार, कंपनी ने यूरोपीय मार्केट में अपनी शुरुआत करने की Suzlon 2.0 रणनीति के तहत अपने 'Blue Sky' प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म को आधिकारिक तौर पर पेश किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी या वेदांता…दिवालिया कंपनी पर किसका हक? NCLAT ने सुरक्षित रखा फैसला

वहीं, मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट भी सुजलॉन की यूरोप में वापसी को लेकर सकारात्मक है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसके ‘ब्लू स्काई’ प्लेटफॉर्म में ऐसे वेरिएंट्स मौजूद हैं जो हवा की अलग-अलग स्थितियों के हिसाब से तैयार किए गए हैं। Systematix ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म स्केलेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह दो खास वेरिएंट मॉडल में उपलब्ध है जिन्हें परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि यूरोप के अलावा सुजलॉन ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में मौके तलाशने के लिए GS इंजीनियरिंग के साथ पार्टनरशिप की है, जिसका फोकस प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और ऑप्टिमाइजेशन सॉल्यूशंस पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 पर एक बोनस शेयर देगी टाटा की कंपनी, निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा

मार्च तिमाही के नतीजे का इंतजार

सुजलॉन एनर्जी के मार्च तिमाही के नतीजे का इंतजार है। दिसंबर तिमाही में मुनाफा लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण यह वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए उसका मुनाफा 388 करोड़ रुपये था। सुजलॉन का परिचालन राजस्व बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,969 करोड़ रुपये था। वहीं, बीते तिमाही में सुजलॉन ने अजय कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ग्रुप) नियुक्त किया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,