बाजार में भूचाल फिर भी इस शेयर में तूफानी तेजी, 9 महीने में 275% उछला दाम, 5 टुकड़े में बंट चुका है शेयर
टाइटन बायोटेक के शेयर सोमवार को 15% से अधिक के उछाल के साथ 322 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 9 महीने में कंपनी के शेयरों में 275 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांट चुकी है।

घरेलू शेयर बाजार में भूचाल के बीच भी स्पेशियलिटी केमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेसेंक्स सोमवार को 2000 अंक से ज्यादा टूट गया है, लेकिन टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर 15 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 322 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों में 42 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। टाइटन बायोटेक लिमिटेड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।
9 महीने में 275% उछल गए हैं टाइटन बायोटेक के शेयर
स्पेशियलिटी केमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी टाइटन बायोटेक के शेयर पिछले 9 महीने में 275 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 9 जून 2025 को 85.35 रुपये पर थे। टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर 9 मार्च 2026 को 322 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो टाइटन बायोटेक के शेयरों में 130 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस पीरियड में 134.89 रुपये से बढ़कर 320 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों में 55 पर्सेंट का उछाल आया है। टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 74.73 रुपये है।
3 साल में 640% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech) के शेयर पिछले तीन साल में 640 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। स्पेशियलिटी केमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 12 मार्च 2021 को 39.28 रुपये पर थे। टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर 9 मार्च 2026 को 322 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों में 185 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। पिछले 10 साल में टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों में 4300 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। टाइटन बायोटेक लिमिटेड, बायोलॉजिकल प्रॉडक्ट्स की एक प्रमुख मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर है।
5 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech Limited) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। टाइटन बायोटेक लिमिटेड ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने फरवरी 2026 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 55.78 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 44.22 पर्सेंट है।




साइन इन