important news for EPF account holders 8 25 interest approved know when the money will come to your account EPF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 8.25% ब्याज मंजूर, जानिए कब आएगा आपके खाते में पैसा, Business Hindi News - Hindustan
More

EPF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 8.25% ब्याज मंजूर, जानिए कब आएगा आपके खाते में पैसा

EPFO Updates: वित्तवर्ष 2025-26 के लिए EPFO ने EPF ब्याज दर 8.25% बरकरार रखा है। इसके जून से सितंबर 2026 के बीच ब्याज जमा होने की संभावना है। इसे आप UMANG ऐप, EPFO पोर्टल और SMS से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Fri, 5 June 2026 07:43 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
EPF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 8.25% ब्याज मंजूर, जानिए कब आएगा आपके खाते में पैसा

EPFO ने वित्तवर्ष 2026 के लिए 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी है और यह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए राहत की खबर है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 2 मार्च 2026 को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि ब्याज दर की घोषणा हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक अधिकांश खाताधारकों के खातों में ब्याज की राशि दिखाई नहीं दी है।

कब खाते में आएगा EPF का ब्याज?

EPFO द्वारा ब्याज दर की घोषणा के बाद उसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिलनी होती है। इसके बाद करोड़ों खातों का मिलान और रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसी वजह से ब्याज जमा होने में कुछ समय लगता है।

आमतौर पर EPF खातों में पिछले वित्त वर्ष का ब्याज जून से सितंबर के बीच जमा किया जाता है। इसलिए सदस्य आने वाले महीनों में अपने खाते में ब्याज की एंट्री देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल तक EPFO ने PF नहीं किया ट्रांसफर, अब 50,000 रुपये का देना होगा हर्जाना

देरी हो सकती है, लेकिन पूरा ब्याज मिलेगा

EPFO ने स्पष्ट किया है कि भले ही ब्याज जमा होने में कुछ समय लगे, लेकिन सभी पात्र सदस्यों को पूरा ब्याज मिलेगा। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि सभी खातों की पासबुक में ब्याज की एंट्री एक साथ दिखाई नहीं देती। अलग-अलग खातों में यह अपडेट अलग-अलग समय पर नजर आ सकता है।

कैसे चेक करें कि ब्याज जमा हुआ या नहीं?

EPF सदस्य कई तरीकों से यह जांच सकते हैं कि उनके खाते में ब्याज जमा हुआ है या नहीं।

1. UMANG ऐप: UMANG ऐप में लॉगिन कर EPF पासबुक देख सकते हैं।

2. EPFO पोर्टल: EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पासबुक चेक की जा सकती है।

3. मिस्ड कॉल सेवा: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO की मिस्ड कॉल सेवा का उपयोग किया जा सकता है।

4. SMS सुविधा: UAN से जुड़े मोबाइल नंबर से SMS भेजकर खाते की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अगर ब्याज जमा हो गया होगा तो पासबुक में अंतिम एंट्री कुछ इस प्रकार दिखाई दे सकती है, "Int. Updated up to 31/03/2026"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPFO का बड़ा अपडेट: ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF पैसा, जानें कब से

EPFO 3.0 में मिलेगा UPI से पैसा निकालने का विकल्प

EPFO जल्द ही अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 के तहत बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके बाद सदस्य अपने पीएफ खाते से सीधे बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर सकेंगे।

EPFO 3.0 के तहत UPI के माध्यम से सीधे बैंक खाते में PF राशि ट्रांसफर, UMANG ऐप पर उपलब्ध निकासी राशि की जानकारी और QR कोड के जरिए सुरक्षित ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। बैंक खाते में पैसा आने के बाद ATM या UPI से उपयोग की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई है।

अब नहीं होगी लंबी प्रक्रिया

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीएफ निकासी के लिए लंबी प्रतीक्षा और कई स्तर की मंजूरी की जरूरत कम हो जाएगी। सदस्य सीधे अपने लिंक्ड बैंक खाते में राशि प्राप्त कर सकेंगे और जरूरत के अनुसार उसका उपयोग कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नया अपडेट, देखें कहां दोगुना से अधिक हो गया तेल का दाम

करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा: EPFO 3.0 को कर्मचारियों के लिए एक बड़ा डिजिटल सुधार माना जा रहा है। इससे पीएफ निकासी प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, आसान और पारदर्शी होने की उम्मीद है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,