₹34 के शेयर पर कल रखें नजर, कंपनी को मिली है एक गुड न्यूज
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पैसालो डिजिटल लिमिटेड ने आज बुधवार को कहा कि उसके प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) को ब्रिकवर्क रेटिंग्स से 'एए/स्टेबल' रेटिंग प्राप्त हुई है।

Paisalo Digital Share: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पैसालो डिजिटल लिमिटेड ने आज बुधवार को कहा कि उसके प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) को ब्रिकवर्क रेटिंग्स से 'एए/स्टेबल' रेटिंग प्राप्त हुई है। पैसालो डिजिटल ने बयान में कहा कि रेटिंग एजेंसी ने कंपनी के प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये के एनसीडी निर्गम के लिए ''बीडब्ल्यूआर एए/स्टेबल'' की दीर्घकालिक रेटिंग प्रदान की है। यह इंफोमेरिक्स एनालिटिक्स एंड रिसर्च प्राइवेट लि. द्वारा दी गई कंपनी की मौजूदा रेटिंग का पूरक है। इस बीच, कंपनी के शेयर कल गुरुवार को फोकस में रह सकते हैं। आज इसका बंद प्राइस 34.10 रुपये था।
कंपनी ने क्या कहा
कंपनी ने कहा कि यह दोहरी रेटिंग कंपनी की पारदर्शिता, मजबूत संचालन मानकों और उसके निर्गम में व्यापक निवेशक भागीदारी के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को बताती है। इस बारे में पैसालो डिजिटल के उप प्रबंध निदेशक शांतनु अग्रवाल ने कहा, ''दोहरी क्रेडिट रेटिंग प्राप्त करने से पैसालो के लिए उपलब्ध ऋण साधनों और निवेशकों के दायरे में काफी विस्तार हुआ है। हम एक मजबूत और टिकाऊ ऋण मंच बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो पूरे देश में परंपरागत वित्त की पहुंच से वंचित उद्यमियों के लिए वित्तीय पहुंच का विस्तार करे।''
मंगलवार को कंपनी ने किया था ऐलान
कंपनी ने अपनी पहली बाहरी वाणिज्यिक उधारी (ECB) के जरिए 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, यह कदम उसके फंडिंग स्रोतों को मजबूत और विविध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। जुटाई गई राशि का उपयोग MSMEs, आय सृजन करने वाले व्यवसायों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को ऋण देने में किया जाएगा। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इससे उसे सस्ता और दीर्घकालिक फंड मिलेगा, जिससे लागत में कमी आएगी। साथ ही यह डील कंपनी के संचालन, मजबूत लोन क्वालिटी और टेक्नोलॉजी आधारित मॉडल पर निवेशकों के भरोसे को भी दर्शाती है।
शेयर का हाल
बुधवार को शेयर की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बीएसई पर यह ₹34.28 पर खुला, जबकि पिछला बंद ₹34.61 था। हालांकि, शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी आई और यह ₹34.99 के उच्च स्तर तक पहुंचा, जो पिछले बंद भाव से 1.09% अधिक था। लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं पाई और शेयर गिरकर ₹33.94 के निचले स्तर तक पहुंच गया था। कंपनी का मार्केट कैप ₹3,109.66 करोड़ रहा। डाटा के अनुसार, SBI लाइफ इंश्योरेंस के पास कंपनी में 6.83% हिस्सेदारी है।
कारोबारी प्रदर्शन
कंपनी की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) Q3FY26 में सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गई। वहीं, तिमाही के दौरान लोन वितरण 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की मजबूत मांग को दर्शाता है।
(भाषा इनपुट के साथ)




साइन इन