Mukesh ambani reliance 4 billion dollar jio ipo hits iran war roadblock what company plan जियो IPO तक ईरान-अमेरिका जंग की आंच, बदल सकता है अंबानी की कंपनी का प्लान, Business Hindi News - Hindustan
More

जियो IPO तक ईरान-अमेरिका जंग की आंच, बदल सकता है अंबानी की कंपनी का प्लान

Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी के नियंत्रण वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपनी आईपीओ की तैयारियां धीमी कर दी हैं। कंपनी ग्लोबल टेंशन और बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आईपीओ स्ट्रक्चर की समीक्षा कर रही है।

Thu, 21 May 2026 03:16 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जियो IPO तक ईरान-अमेरिका जंग की आंच, बदल सकता है अंबानी की कंपनी का प्लान

Jio Platforms IPO: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का असर भारत के आईपीओ मार्केट पर भी पड़ा है। इस माहौल में कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने आईपीओ प्लान को कुछ समय के लिए टाल रही हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की भी कुछ ऐसी ही योजना है। दरअसल, अरबपति मुकेश अंबानी के नियंत्रण वाली इस कंपनी ने अपनी आईपीओ की तैयारियां धीमी कर दी हैं। कंपनी ग्लोबल टेंशन और बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आईपीओ स्ट्रक्चर की समीक्षा कर रही है।

क्या है टेंशन?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जियो प्लेटफॉर्म्स अभी भी IPO के लिए जरूरी कागजात जमा करने की योजना बना रही है और किसी भी समय इस पर आगे बढ़ सकती है। हालांकि इसके लिए कोई पक्की तारीख तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक ग्लोबल टेंशन ने शेयर बिक्री की इस योजना को कई तरह से प्रभावित किया है। इसने भारतीय शेयरों में आई गिरावट को और गहरा कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 महीने के हाई पर कोर सेक्टर के आंकड़े, सीमेंट समेत इस सेक्टर ने दी रफ्तार

सूत्रों के मुताबिक आईपीओ के मूल्यांकन से जुड़ी चिंताएं हैं जो देश के इक्विटी बाजारों में आई भारी गिरावट के बाद और भी बढ़ गई हैं। इस कारण मौजूदा निवेशकों को उनकी उम्मीद के मुताबिक रिटर्न देना और साथ ही शेयर के प्रति बाजार में उत्साह पैदा करना,इन दोनों के बीच संतुलन बिठाना और भी मुश्किल हो गया है। इस गिरावट के कारण एक और जोखिम यह पैदा हो गया है कि Jio का मूल्यांकन उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी भारती एयरटेल से भी कम हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिग्गज टेलीकॉम कंपनी ने एनर्जी फर्म में निवेश का किया ऐलान, ₹14 से कम का शेयर

मुकेश अंबानी ने इस साल की पहली छमाही में ही शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात कही थी लेकिन अब यह मुश्किल लग रहा है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अब अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए पूरी तरह से नए शेयर जारी करने का फैसला किया है। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि आईपीओ से 4 बिलियन डॉलर तक की रकम जुटाई जा सकती है। ऐसा होने पर यह देश की अब तक की सबसे बड़ी लिस्टिंग बन जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबाइल की किस्त नहीं भरी तो बैंक कर सकेंगे फोन कंट्रोल, RBI के नए नियम

बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स लगभग दो दशकों में रिलायंस की किसी बड़ी इकाई का पहला आईपीओ है। वहीं, Hyundai मोटर इंडिया ने 3.3 बिलियन डॉलर की रकम आईपीओ से जुटाई थी, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। अब रिलायंस की कंपनी जियो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। क्रेडिटसाइट्स के मुताबिक जियो की लिस्टिंग से इकट्ठा होने वाली पूंजी का उपयोग कर्ज घटाने और पूंजीगत व्यय में किया जाएगा, जिससे कंपनी की प्रतिस्पर्धी क्षमता भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले मजबूत हो सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,