LPG price today no change in rate check latest price here LPG सिलेंडर के नए रेट आए सामने, क्या आज बढ़ गए हैं दाम? बुक करने से पहले कर लें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर के नए रेट आए सामने, क्या आज बढ़ गए हैं दाम? बुक करने से पहले कर लें चेक

LPC price today: ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार कोई भी इजाफा नहीं किया गया है। 

Sat, 30 May 2026 09:18 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर के नए रेट आए सामने, क्या आज बढ़ गए हैं दाम? बुक करने से पहले कर लें चेक

LPC price today: आज शनिवार को सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में जहां इजाफा हुआ है। वहीं, पेट्रोल और डीजल के दाम पुराने स्तर पर स्थिर हैं। ग्राहकों के नजरिए से अगर देखें तो अच्छी खबर यह है कि एलपीजी की कीमतों में भी कोई भी बढ़ोतरी आज 30 मई को नहीं की गई है। यानी दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। लम्बे समय से एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CNG हुई महंगी, 2 रुपये बढ़ गए दाम, PNG की कीमतों में भी इजाफा

सरकार ने एलपीजी स्टोरेज को लेकर दिया नया आदेश (LPG Updates)

केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 30 दिन के एलपीजी भंडारण का आदेश दिया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तेल कंपनियों को कम से कम 30 दिन का एलपीजी भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। भारत के नजरिए से अच्छी बात यह है कि एलपीजी डिमांड में गिरावट आई है। पहले जहां एलपीजी की डिमांड 80,000 मीट्रिक टन थी। तो वहीं अब यह घटकर 72000 मीट्रिक टन रह गई है।

सिलेंडर बुकिंग के नियम सख्त (LPG Cylinder Booking rule)

सरकार कालाबाजारी को रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों को सख्त कर दिया है। 45 दिन के अंतराल पर ही गावों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। वहीं, शहरों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल रखना होगा। अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग रजिस्टर्डर मोबाइल नंबर से ही हो सकती है। इसके अलावा सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त पर आपको ओटीपी दिखाना होगा। बिना इसके सिलेंडर नहीं मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 100.92 रुपये, क्या आधी रात बढ़ गए तेल के दाम?

क्या चल रहा है घरेलू सिलेंडर का रेट? (Domestic LPG Cylinder Price)

नई दिल्ली - 913 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

गुरुग्राम - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

बेंगलुरू- 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 939 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

जयपुर - 916.50 रुपये

लखनऊ - 950.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम्- - 922 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर के निवेश वाली कंपनी का शेयर फोकस में, Q4 रिजल्ट रहा शानदार

कॉमर्शियल सिलेंडर प्राइस

दिल्ली - 3071.50 रुपये

कोलकाता - 3202 रुपये

मुंबई - 3024 रुपये

चेन्नई - 3237 रुपये

गुरग्राम - 3088 रुपये

नोएडा - 3071.50 रुपये

भुवनेश्वर - 3238 रुपये

चंडीगढ़ - 3092.50 रुपये

हैदराबाद - 3315 रुपये

जयपुर - 3099 रुपये

लखनऊ - 3194 रुपये

पटना - 3346.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 3106 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन कंपनियों पर पहाड़ बनकर टूटा सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला, 17% तक लुढ़का शेयर

आज शनिवार को मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। सीएनजी का रेट 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है। वहीं, पीएनजी का रेट 52 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,