mukesh ambani company jio financial q4 result profit declines 14 percent YoY to 272 crore rs despite surge in revenue प्रॉफिट गिरा लेकिन 106% उछला अंबानी की कंपनी का रेवेन्यू, ₹250 से कम का है शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

प्रॉफिट गिरा लेकिन 106% उछला अंबानी की कंपनी का रेवेन्यू, ₹250 से कम का है शेयर

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14% घट गया है

Fri, 17 April 2026 08:38 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रॉफिट गिरा लेकिन 106% उछला अंबानी की कंपनी का रेवेन्यू, ₹250 से कम का है शेयर

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14% घट गया है और यह अब ₹272 करोड़ है। पिछले साल की इसी अवधि में ₹316 करोड़ था। वहीं, ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू ₹1,019 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के ₹493 करोड़ से 106% अधिक है। कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹0.60 का डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) की तारीख और डिविडेंड भुगतान की तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल का ₹100 से ज्यादा के सामान खरीदने पर बड़ा फैसला, भारतीय कारोबार पर असर

ब्याज आय कितनी?

मार्च तिमाही में जियो फाइनेंशियल की शुद्ध ब्याज आय ₹202 करोड़ रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹81 करोड़ थी। कंपनी की कुल आय ₹3,274 करोड़ रही, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 78% की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके अलावा, FY26 में Jio क्रेडिट के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹25,000 करोड़ के पार पहुंच गए जबकि Jio पेमेंट सॉल्युशंस की कुल पेमेंट वैल्यू FY26 में ₹50,000 करोड़ के पार थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी में लगेगा झटका? DA से जुड़ा है मामला

क्या कहा कंपनी के अधिकारी ने?

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हितेश सेठी ने कहा कि FY26 ग्रोथ के लिहाज से अहम साबित हुआ है। हमारी मजबूत ऑपरेशनल गति इस बात का प्रमाण है कि हमारे ऑफर्स पूरे देश में कितनी लोकप्रिय हो रही हैं। अब हमारी पहुंच 19,000 से अधिक पिनकोड तक फैल चुकी है। हम स्थायी और जिम्मेदार तरीके से ग्रोथ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सस्ते शेयर में लगातार तीसरे दिन लगा 5% का अपर सर्किट, कीमत 45 रुपये से भी कम

शेयर का परफॉर्मेंस

जियो फाइनेंशियल के शेयर की बात करें तो यह 243.95 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 1.10% बढ़कर बंद हुआ। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 338.45 रुपये और 223.30 रुपये है।

कंपनी का क्या है प्लान?

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल इस साल साधारण बीमा और जीवन बीमा कारोबार क्षेत्र में उतरने की योजना बना रही है। बीते दिनों कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक हितेश सेठिया ने कहा कि हम 2026 में बीमा व्यवसाय शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं, बशर्ते कि सभी नियामकीय मंजूरियां मिल जाएं। उन्होंने बताया कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अपनी समान ज्वाइंट वेंचर साझेदार कंपनी आलियांज के साथ मिलकर साधारण और जीवन बीमा कारोबार क्षेत्र में काम करेगी। सेठिया ने कहा कि बीमा कारोबार शुरू करने के लिए कंपनी जरूरी कर्मचारियों की भर्ती और टीम तैयार करने पर काम कर रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,